A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
MG Windsor EV vs Mahindra XUV400: एमजी विंडसर EV को लंबे इंतजार के बाद भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है। यह वूलिंग क्लाउड ईवी का री-बैज्ड वर्शन है और भारत में एमजी की तीसरी इलेक्ट्रिक कार है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपए तय की गई है, लेकिन इसमें बैटरी पैक की कीमत शामिल नहीं है। ग्राहकों को बैटरी के लिए 3.5 रुपए प्रति किलोमीटर रेंट देना होगा।
MG Windsor EV vs Mahindra XUV400 में कौन बेहतर?
1) डिज़ाइन:
MG Windsor EV बॉर्न-ईवी प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जबकि Mahindra XUV400 को XUV300 के प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। Windsor EV एक MUV है, जो कम्फर्ट के मामले में ज्यादा बेहतर है, जबकि XUV400 को मिड-साइज एसयूवी के रूप में पेश किया गया है।
2) एसयूवी प्राइस:
MG Windsor EV तीन ट्रिम ऑप्शन में उपलब्ध होगी, जिसकी शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपए है। इसके अतिरिक्त, बैटरी सब्सक्रिप्शन की कीमत 3.5 रुपए प्रति किलोमीटर होगी। XUV400 की कीमत 15.49 लाख रुपए से शुरू होकर 17.69 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) तक जाती है। Windsor EV की तरह, XUV400 भी किसी सब्सक्रिप्शन प्रोग्राम के साथ नहीं आती है।
3) बैटरी, मोटर और रेंज:
- MG Windsor EV में 38 kWh बैटरी पैक है, जो 134 bhp पीक पावर और 200 Nm का टॉर्क प्रदान करता है। एक बार चार्ज करने पर यह ईवी 331 किलोमीटर की रेंज देती है। वहीं, Mahindra XUV400 दो बैटरी पैक विकल्पों में उपलब्ध है।
- XUV400 EC Pro में 34.5 kWh बैटरी है, जो 375 किलोमीटर की रेंज देती है, जबकि XUV400 EL Pro में 39.5 kWh बैटरी है, जो 456 किलोमीटर की रेंज प्रदान करती है। महिंद्रा XUV3XO EV पर भी काम कर रही है, जिसे जल्द लॉन्च किए जाने की संभावना है।
(मंजू कुमारी)
