A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Mercedes-Benz: मर्सडीज-बेंज की नई S-Class हमेशा से सुर्खियों में रहती है, लेकिन इस बार कंपनी ने सिर्फ मामूली फेसलिफ्ट नहीं, बल्कि बड़े स्तर पर बदलाव किए हैं। अपडेटेड W223 जेनरेशन में करीब 2,700 से ज्यादा पार्ट्स बदले गए हैं, जिससे यह मिड-साइकिल अपडेट और नई जेनरेशन के बीच का अंतर काफी कम कर देती है। नए छह-सिलेंडर इंजन और अपडेटेड V8 के साथ सबसे खास मॉडल S680 Guard है, जिसमें ट्विन-टर्बो V12 इंजन दिया गया है।

खास तौर पर सुरक्षा के लिए डिजाइन
Mercedes-Benz S680 Guard कोई साधारण लग्जरी कार नहीं है। इसे राष्ट्राध्यक्षों, डिप्लोमैट्स और हाई-रिस्क प्रोफाइल वाले लोगों के लिए तैयार किया गया है, जिन्हें आराम के साथ अधिकतम सुरक्षा की जरूरत होती है। यह एक चलता-फिरता सुरक्षित कक्ष की तरह काम करती है।

इसमें 6.0 लीटर ट्विन-टर्बो V12 इंजन मिलता है, जो 603 hp की पावर और 830 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस ताकत का इस्तेमाल लगभग 4.2 टन वजनी आर्मर्ड बॉडी को आसानी से चलाने के लिए किया जाता है। ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ यह कार 190 किमी/घंटा की टॉप स्पीड तक पहुंच सकती है।

एडवांस सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी के मामले में S680 Guard सबसे अलग मानी जाती है। यह सीरीज प्रोडक्शन में उपलब्ध इकलौती ऐसी सेडान है जिसमें कांच और बॉडी पैनल दोनों के लिए VR10 बैलिस्टिक प्रोटेक्शन दिया गया है। इसका मतलब है कि यह हाई-कैलिबर गोलियों और कुछ प्रकार के विस्फोटों का सामना करने में सक्षम है। कार में मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर, मोटी विंडोज और इंजन के लिए ऑनबोर्ड फायर-एक्सटिंग्विशिंग सिस्टम भी दिया गया है।

अंदर भी मिलती है पूरी सुरक्षा
कैबिन के अंदर फ्रेश-एयर इमरजेंसी सिस्टम दिया गया है, जो खतरनाक गैसों से बचाने के लिए कंप्रेस्ड एयर छोड़ता है। दरवाजे काफी भारी होने के कारण उन्हें खोलने और बंद करने के लिए सर्वो असिस्टेंस दी गई है। हाइड्रोलिक विंडो लिफ्टर भी दिए गए हैं, जिससे बिजली फेल होने पर भी खिड़कियां काम करती रहें।

इसमें Michelin PAX रन-फ्लैट टायर लगाए गए हैं, जो पंचर होने के बाद भी करीब 30 किमी तक चल सकते हैं। जर्मनी में इसके पिछले वर्जन की शुरुआती कीमत €547,000 (करीब ₹5.9 करोड़) से ज्यादा थी, जिससे साफ है कि यह कार बेहद खास और चुनिंदा लोगों के लिए ही बनाई गई है।

(मंजू कुमारी)