SUV Comparison: मारुति ग्रैंड विटारा माइलेज, हाइब्रिड तकनीक और ज्यादा प्रीमियम फीचर्स में बेहतर विकल्प हो सकती है। वहीं, ज्यादा पावरफुल इंजन और संतुलित कीमत के लिए Honda Elevate भी एक मजबूत दावेदार है।

SUV Comparison: भारत के मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में मारुति ग्रैंड विटारा (Maruti Grand Vitara) और  होंडा एलेवेट (Honda Elevate) के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलती है। इंजन विकल्प, फीचर्स और कीमत के आधार पर दोनों एसयूवी अलग-अलग तरह के ग्राहकों को आकर्षित करती हैं। आइए जानते हैं कौन सी SUV आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकती है।

इंजन और माइलेज

  • Maruti Grand Vitara में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ CNG और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड विकल्प भी मिलता है। पावर आउटपुट 92.45 पीएस से 103.06 पीएस और टॉर्क 122 से 136.08 एनएम तक है। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है। माइलेज 19.38 kmpl से लेकर 27.97 kmpl (हाइब्रिड) तक जाता है, जो इसे ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट बनाता है।
  • वहीं Honda Elevate में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 121 पीएस की पावर और 145 एनएम का टॉर्क देता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और CVT ट्रांसमिशन विकल्प उपलब्ध हैं। माइलेज मैनुअल में 15.31 kmpl और CVT में 16.92 kmpl तक है।

फीचर्स और टेक्नोलॉजी
Grand Vitara में पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, हेड-अप डिस्प्ले, वायरलेस चार्जर, 360 कैमरा, आर्किमिस साउंड सिस्टम और Suzuki Connect जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं।
Honda Elevate में LED लाइट्स, 10.25 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, सिंगल-पेन सनरूफ, PM 2.5 एयर प्यूरिफायर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, स्मार्ट की और 60:40 स्प्लिट सीट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

प्राइस कम्पेरिजन 
Grand Vitara की एक्स-शोरूम कीमत 10.77 लाख रुपये से शुरू होकर 19.72 लाख रुपये तक जाती है। जबकि Honda Elevate की कीमत 11.60 लाख रुपये से शुरू होकर 16.67 लाख रुपये तक है।

अगर आप बेहतर माइलेज, हाइब्रिड तकनीक और ज्यादा प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं तो Maruti Grand Vitara बेहतर विकल्प हो सकती है। वहीं, ज्यादा पावरफुल इंजन और संतुलित कीमत के लिए Honda Elevate भी एक मजबूत दावेदार है।

(मंजू कुमारी)