EV Car Sales: भारत में इस कंपनी की इलेक्ट्रिक कारों की बोल रही तूती, कंपनी के पास सबसे ज्यादा 4 मॉडल

EV Car Sales Analysis June 2024
X
EV Car Sales Analysis June 2024
इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर सेगमेंट टाटा मोटर्स (Tata Motors) का एक-तरफा दबदबा है। कंपनी के पास सेगमेंट का 60% से ज्यादा मार्केट शेयर है।

EV Car Sales Analysis: इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर सेगमेंट टाटा मोटर्स का एक-तरफा दबदबा है। कंपनी के पास सेगमेंट का 60% से ज्यादा मार्केट शेयर है। टाटा मोटर्स देश की अकेली ऐसी कंपनी है जिसके पोर्टफोलियो में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक मॉडल शामिल हैं। उसके पास टियागो EV, टिगोर EV, नेक्सन EV और पंच EV जैसे मॉडल है। कंपनी इस महीने कर्व EV भी लॉन्च करने वाली है। हालांकि, कंपनी को जून में पिछले साल के मुकाबले 20% से ज्यादा की डिग्रोथ का सामना करना पड़ा।

EV Car Sales Analysis June 2024
EV Car Sales Analysis June 2024

जून 2024 के इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर सेगमेंट में सेल्स की बात करें तो टाटा मोटर्स ने पिछले महीने 4,346 गाड़ियां बेचीं। जून 2023 में ये आंकड़ा 5,485 यूनिट का था। यानी इसे 20.77% की डिग्रोथ मिली। MG मोटर्स ने जून 2024 में 1,405 गाड़ियां बेची। जून 2023 में ये आंकड़ा 1,160 यूनिट का था। यानी इसे 21.12% की ग्रोथ मिली।

महिंद्रा ने जून 2024 में 446 गाड़ियां बेची। जून 2023 में ये आंकड़ा 413 यूनिट का था। यानी इसे 7.99% की ग्रोथ मिली। सिट्रोन ने जून 2024 में 236 गाड़ियां बेची। जून 2023 में ये आंकड़ा 336 यूनिट का था। यानी इसे 29.76% की डिग्रोथ मिली। BYD ने जून 2024 में 229 गाड़ियां बेची। जून 2023 में ये आंकड़ा 185 यूनिट का था। यानी इसे 23.78% की ग्रोथ मिली।

हुंडई ने जून 2024 में 61 गाड़ियां बेची। जून 2023 में ये आंकड़ा 160 यूनिट का था। यानी इसे 61.88% की डिग्रोथ मिली। BMW ने जून 2024 में 50 गाड़ियां बेची। जून 2023 में ये आंकड़ा 100 यूनिट का था। यानी इसे 50% की डिग्रोथ मिली। मर्सिडीज-बेंज ने जून 2024 में 41 गाड़ियां बेची। जून 2023 में ये आंकड़ा 37 यूनिट का था। यानी इसे 10.81% की डिग्रोथ मिली।

वोल्वो ने जून 2024 में 41 गाड़ियां बेची। जून 2023 में ये आंकड़ा 44 यूनिट का था। यानी इसे 6.82% की डिग्रोथ मिली। किआ ने जून 2024 में 15 गाड़ियां बेची। जून 2023 में ये आंकड़ा 39 यूनिट का था। यानी इसे 61.54% की डिग्रोथ मिली। ऑडी ने जून 2024 में 15 गाड़ियां बेची। जून 2023 में ये आंकड़ा 7 यूनिट का था। यानी इसे 114.29% की डिग्रोथ मिली।

(मंजू कुमारी)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story