A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Car Tips: भारत में हर महीने लाखों लोग नई कार खरीदते हैं। इनमें से कई लोग अपनी पुरानी कार को एक्सचेंज करके नई गाड़ी ले लेते हैं। लेकिन अक्सर ऐसा भी होता है कि कार पूरी तरह से ठीक होने के बावजूद सिर्फ इसलिए बदल दी जाती है क्योंकि वह कुछ साल बाद पुरानी दिखने लगती है। अगर आप भी अपनी कार को सिर्फ उसके लुक की वजह से बदलने का सोच रहे हैं, तो कुछ आसान और कम खर्च वाले बदलाव करके उसे फिर से नई जैसी बना सकते हैं।

पेंट करवाकर दें नया लुक
समय के साथ कार की बॉडी पर छोटे-मोटे स्क्रैच और निशान पड़ जाते हैं, जिससे गाड़ी पुरानी दिखने लगती है। इन स्क्रैच की वजह से जंग लगने का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में अगर कार का टच-अप या पेंट करवाया जाए तो न सिर्फ उसकी चमक वापस आ जाती है बल्कि जंग से भी सुरक्षा मिलती है।

सीट कवर बदलें
पुरानी कार के सीट कवर समय के साथ घिस जाते हैं या गंदे हो जाते हैं, जिससे इंटीरियर का लुक खराब हो जाता है। नए सीट कवर लगवाने से कार का केबिन तुरंत फ्रेश और प्रीमियम दिखने लगता है। बाजार में अलग-अलग डिजाइन और क्वालिटी के सीट कवर उपलब्ध हैं, जिन्हें आप अपने बजट के अनुसार चुन सकते हैं।

नए मैट से मिलेगा फ्रेश फील
सीट कवर के साथ अगर आप कार के फ्लोर मैट भी बदल देते हैं तो इंटीरियर में बड़ा फर्क नजर आता है। पुराने मैट अक्सर धूल और गंदगी को ठीक से रोक नहीं पाते, जबकि नए मैट कार को साफ रखने में मदद करते हैं और नया फील देते हैं।

अलॉय व्हील्स से बदलें एक्सटीरियर
अगर आपकी कार में अभी भी स्टील रिम लगे हैं, तो उनकी जगह नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स लगवाकर आप कार के एक्सटीरियर को ज्यादा स्टाइलिश बना सकते हैं। यह छोटा सा बदलाव कार की ओवरऑल अपील को काफी बेहतर बना देता है।

नई एक्सेसरीज का करें इस्तेमाल
कार में एंबिएंट लाइट्स, नए कवर, या छोटी-छोटी एक्सेसरीज लगाकर भी आप उसे नया लुक दे सकते हैं। इन आसान और कम खर्च वाले उपायों से आपकी पुरानी कार फिर से नई जैसी दिखने लगेगी और उसे बदलने की जरूरत भी महसूस नहीं होगी।

(मंजू कुमारी)