BMW Discount: भारत में अलग-अलग सेगमेंट में कई कंपनियां स्कूटर ऑफर करती हैं और प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में BMW का CE 02 भी एक खास विकल्प माना जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस महीने इस स्कूटर को खरीदने पर ग्राहकों को लाखों रुपये तक की बचत का मौका मिल रहा है। हालांकि, कंपनी की ओर से इस ऑफर को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन चुनिंदा डीलरशिप पर इसे स्पेशल डिस्काउंट के साथ उपलब्ध कराया जा रहा है।
2.40 लाख तक की बचत का मौका
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर पर करीब 2.40 लाख रुपये तक की बचत की जा सकती है। यह ऑफर इसके दोनों वेरिएंट—स्टैंडर्ड और हाईलाइन—पर दिया जा रहा है। हालांकि यह छूट पूरे देश में सभी डीलरशिप पर नहीं मिल रही है। जानकारी के मुताबिक, केवल चुनिंदा शहरों की डीलरशिप पर ही यह स्कीम लागू की गई है, इसलिए खरीदने से पहले अपने नजदीकी शोरूम से जानकारी लेना जरूरी है।
फीचर्स और टेक्नोलॉजी
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को कई प्रीमियम फीचर्स के साथ पेश किया जाता है। इसमें एलईडी लाइट्स, यूएसडी फ्रंट फोर्क, हीटेड ग्रिप्स, स्मार्टफोन होल्डर, सिंगल-चैनल ABS, 14-इंच अलॉय व्हील्स और अलग-अलग राइडिंग मोड्स दिए गए हैं। इसके अलावा रिवर्स गियर और स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स इसे और ज्यादा आधुनिक बनाते हैं।
बैटरी और परफॉर्मेंस
इस स्कूटर में 3.9 kWh क्षमता की दो बैटरियां दी गई हैं, जो सिंगल चार्ज पर करीब 108 किलोमीटर तक की रेंज देती हैं। इसमें लगी इलेक्ट्रिक मोटर 11 kW की पावर जनरेट करती है, जिससे यह 0 से 50 किमी/घंटा की स्पीड करीब 3 सेकेंड में पकड़ लेता है। इसकी टॉप स्पीड 95 किमी/घंटा तक बताई जाती है।
BMW CE 02 की कीमत
इस प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत करीब 4.49 लाख रुपये रखी गई है। मौजूदा ऑफर के साथ इसे खरीदने पर ग्राहकों को अच्छी खासी बचत का फायदा मिल सकता है।
(मंजू कुमारी)