Logo
FADA Auto Sale: देश में पिछले साल (FY2022-23) में 36,40,399 यात्री वाहनों (PV) की रिटेल सेलिंग हुई। जिसमें सालभर के अंदर 8.45 फीसदी की तेजी नजर आई है। मार्च में कुल वाहकों की बिक्री 3.14 फीसदी बढ़ी।

(मंजू कुमारी)
FADA Auto Sale:
भारत में पैसेंजर व्हीकल की बिक्री में बड़ा उछाल देखने को मिला है। इसी के साथ यात्री वाहकों की बिक्री वित्त वर्ष 2023-24 में अपने ऑलटाइम हाई लेवल पर पहुंच गई। पिछले साल के मुकाबले वाहनों की बिक्री में 8.45 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। इस साल स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहनों (SUV) की डिमांड हाई रही है। भारत में पहली बार SUV की बाजार हिस्सेदारी 50 फीसदी है। मार्च महीना इलेक्ट्रिक टू व्हीलर के लिए शानदार रहा है।

मार्च में टू व्हीलर EV की बंपर सेलिंग हुई
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने पैसेंजर व्हीकल सेलिंग के ताजा आंकड़े जारी किए हैं। इसके मुताबिक, वित्त वर्ष 2023-34 में कुल 39,48,143 यूनिट सेलिंग हुई, जो कि पिछले साल (FY 2022-23) में 36,40,399 यात्री वाहनों (PV) की रिटेल सेलिंग हुई थी। जिसमें सालभर के अंदर 8.45 फीसदी की तेजी नजर आई है। फेडरेशन ने बताया कि 31 मार्च को FAME-II सब्सिडी खत्म होने पर इलेक्ट्रिक व्हीकल की सेलिंग में शानदार वृद्धि हुई, टू व्हीलर EV की बाजार हिस्सेदारी पहली बार बढ़कर 9.12% हो गई।

ऑटो की रिटेल सेलिंग में 10.29 फीसदी इजाफा
- FADA के मुताबिक, साल 2023-24 में व्हीकल्स तक आसान पहुंच, मार्केट में वाहनों की आकर्षक रेंज, नई लॉन्चिंग के कारण पैसेंजर व्हीकल्स की रेटिल बिक्री में इजाफा हुआ है। जिसमें सप्लाई डायनमिक्स, स्ट्रैटेजिक मार्केटिंग और बेसिक रोड इंफ्रास्ट्रक्चर में विस्तार भी बिक्री बढ़ाने में सहायक रहा है। 
- वित्त वर्ष 2023-24 में भारत में ऑटो की खुदरा बिक्री 10.29 प्रतिशत तक बढ़ी है। वित्त वर्ष 2022-23 में 2,22,41,361 यूनिट्स के मुकाबले पैसेंजर व्हीकल, कमर्शियल व्हीकल, टू व्हीलर, थ्री व्हीलर और ट्रैक्टर समेत कुल 2,45,30,334 यूनिट बेची गईं। थ्री व्हीलर की सेल सबसे ज्यादा 48.83 फीसदी बढ़ी, दूसरे नंबर पर टू व्हीलर की बिक्री में 9.3 फीसदी का उछाल आया। 

स्ट्रांग मार्केट सेंटिमेंट से मिला सेलिंग को सपोर्ट
FADA प्रेसिडेंट मनीष राज सिंघानिया ने बताया कि मौजूदा समय में तगड़े मार्केट सेंटिमेंट, कॉस्ट-इफैक्टिव नैचुरल गैस ईंधन ऑप्शन और नए इलेक्ट्रिक मॉडल की लॉन्चिंग से थ्री व्हीलर की बिक्री में तेजी आई है। वहीं, टू व्हीलर के लिए मॉडल की उपलब्धता, नए प्रोडक्ट और पॉजिटिव मार्केट सेंटिमेंट्स के चलते बिक्री में बढ़ोतरी हुई। कंपनियों की खास स्कीम और कोविड महामारी के बाद रूरल मार्केट से इसे और ज्यादा मदद मिली है। मार्च में थ्री व्हीलर सेलिंग में 17.13 और टू व्हीलर सेलिंग में 5.44 फीसदी की बढ़ोतरी आई।

CH Govt Haryana Ad jindal steel hbm ad
5379487