Mahindra Thar: भारत में जल्द लॉन्च होगा थार का अपडेटेड वर्जन, डीलरशिप यार्ड हुई स्पॉट

New mahindra thar 3 door spotted before-launch check details
X

Mahindra Thar का अपडेटेड 3-डोर वर्जन जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाला है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी आइकॉनिक थार SUV को नए फीचर्स और अपडेट्स के साथ पेश करने की तैयारी कर रही है। जिसमें सबसे बड़े बदलाव इसके इंटीरियर में देखने को मिल सकता है।

Mahindra Thar: भारत की सबसे लोकप्रिय लाइफस्टाइल SUV Mahindra Thar का अपडेटेड 3-डोर वर्जन जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाला है। लॉन्च से पहले ही इसे डीलरशिप यार्ड में देखा गया है। Thar Roxx की शुरुआत के बाद अब Mahindra अपनी इस आइकॉनिक SUV को भी नए फीचर्स और अपडेट्स के साथ पेश करने की तैयारी कर रही है। आइए जानते हैं, 2025 Mahindra Thar 3-Door में क्या बदलाव मिल सकते हैं।

एक्सटीरियर अपडेट्स

  • 2025 Mahindra Thar 3-डोर RWD में बड़े विजुअल बदलाव नहीं किए गए हैं। SUV का व्हील डिजाइन पहले जैसा है और इसमें CEAT A/T टायर्स लगे हैं। सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब कंपनी फिर से 5 अलॉय व्हील्स दे रही है, जिसे पहले हटा दिया गया था।
  • फ्रंट लुक में कोई नया अपडेट नहीं है और इसमें अब भी रिफ्लेक्टर हेडलाइट्स और फॉग लैंप्स दिए गए हैं। पीछे की तरफ अब रियर वॉशर, वाइपर और डिफॉगर जोड़े गए हैं। इसके अलावा SUV में रिवर्स कैमरा भी शामिल किया गया है, जिसे Thar Roxx की तरह इंटीग्रेट किया गया है। हालांकि, यह अभी साफ नहीं है कि इसमें रियर डिस्क ब्रेक या इंटरनली ऑपरेटेड फ्यूल फिलर कैप मिलेगा या नहीं।

इंटीरियर अपडेट्स

सबसे बड़े बदलाव Thar के इंटीरियर में देखने को मिलते हैं। नई SUV में अब नया स्टीयरिंग व्हील और 10.2-इंच फ्री-स्टैंडिंग इंफोटेनमेंट स्क्रीन दी गई है, जो Thar Roxx से ली गई है। इसके अलावा इसमें अब वायरलेस चार्जिंग पैड, फ्रंट आर्मरेस्ट, रिवाइज्ड डोर ट्रिम्स, पावर विंडो स्विच और सॉफ्ट-टच एलिमेंट्स जोड़े गए हैं।

क्या अभी भी कमी है?

उम्मीद के मुताबिक, अपडेटेड Mahindra Thar में अभी भी कई प्रीमियम फीचर्स की कमी है। इसमें वेंटिलेटेड सीट्स, ADAS, ऑटो-डिमिंग IRVM, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, कीलेस एंट्री के साथ पुश-बटन स्टार्ट, सनरूफ, TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 360-डिग्री कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे एडवांस्ड फीचर्स शामिल नहीं किए गए हैं।

नई थार मैकेनिकल्स

महिंद्रा थार एसयूवी में मैकेनिकल तौर पर कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है और यह मौजूदा 4WD वर्जन जैसी ही रहने की उम्मीद है।

(मंजू कुमारी)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story