New Electric SUV: भारत में आने वाली हैं 500Km दौड़ने वाली ये 4 नई इलेक्ट्रिक कार, देखें डिटेल

भारत में आने वाली हैं 500Km दौड़ने वाली ये 4 नई इलेक्ट्रिक कार, देखें डिटेल
X

ये 4 नई इलेक्ट्रिक कार आने वाली हैं

इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर की बिक्री औ मांग को लेकर भारतीय बाजार में तेजी से ग्रोथ हो रही है। देसी बाजार में पहले से ही काफी मॉडल मौजूद हैं।

New Electric SUVs With 500 km Range: इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर की बिक्री औ मांग को लेकर भारतीय बाजार में तेजी से ग्रोथ हो रही है। देसी बाजार में पहले से ही काफी मॉडल मौजूद हैं। ऐसे में अब इस लिस्ट में 4 नए मॉडल की एंट्री होने वाली है। इन सभी कारों की रेंज 500Km से ज्यादा होगी। इन नए मॉडल में महिंद्रा, मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स और टोयोटा शामिल हैं। इन कंपनियों में से एक कार इस महीने और दूसरी कार अगले महीने लॉन्च होगी। चलिए इनके बारे में जानते हैं।

टाटा सिएरा इलेक्ट्रिक

  • टाटा सिएरा एक नए अवतार में 25 नवंबर को वापसी करने वाली है। हालांकि, कंपनी पहले इसका ICE मॉडल लॉन्च करेगी। इसके बाद 2026 की शुरुआत में सिएरा EV को लॉन्च किया जाएगा।
  • इसमें डुअल बैटरी ऑप्शन मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी ड्राइविंग रेंज लगभग 500Km होगी। इलेक्ट्रिक सिएरा में ट्रिपल-स्क्रीन लेआउट मिलेगा, जो इंटीरियर को लग्जरी बनाएा।
  • सिएरा में टेरेन ड्राइव मोड, वेंटिलेटेड सीटें, पैनोरमिक रूफ और लेवल 2 ADAS जैसे प्रीमियम फीचर्स होंगे। यह मॉडल कंपनी के इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में कर्व EV से ऊपर होगा।

मारुति सुजुकी ई विटारा

  • मारुति सुजुकी की ई विटारा का सभी को इंतजार है। कंपनी इसे अगले महीने लॉन्च करने वाली है। यह मॉडल गुजरात प्लांट में बनाई जा रही है। इसे नेक्सा आउटलेट्स के जरिए बेचा जाएगा।
  • ई विटारा में 49 kWh और 61 kWh के बैटरी पैक मिलेंगे। वहीं, सिंगल चार्ज पर इसकी रेंज 500Km से ज्यादा होगी। इसमें एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल क्लस्टर दिया है।
  • कार में पैनोरमिक सनरूफ और ADAS फीचर्स का पैकेज भी शामिल किया जाएगा। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा EV, महिंद्रा XEV 9e और टाटा हैरियर EV जैसे मॉडल से होगा।

महिंद्रा XEV 9S

  • महिंद्रा आधिकारिक तौर पर XEV 9S के साथ अपना अगला EV चैप्टर शुरू करने वाली है। ये XUV700 का ऑल-इलेक्ट्रिक डेरिवेटिव और XUV.e8 कॉन्सेप्ट का प्रोडक्शन वर्जन है। ये 27 नवंबर को लॉन्च होगी।
  • यह SUV ब्रांड के INGLO मॉड्यूलर EV प्लेटफॉर्म पर बनाई जाएगी। इसमें दो बैटरी कॉन्फिगरेशन होंगे, जिसमें टॉप-स्पेक वैरिएंट की रियल-वर्ल्ड रेंज 500Km तक होगी। कंपनी ने इसके टीजर जारी करना शुरू कर दिए हैं।

टोयोटा अर्बन क्रूजर BEV

  • टोयोटा अर्बन क्रूजर BEV के साथ इलेक्ट्रिक SUV रेस में शामिल होगी, जो मारुति ई विटारा के साथ अपने अंडरपिनिंग्स शेयर करेगी। सुजुकी के हार्टेक्ट ई प्लेटफॉर्म पर बनी है।
  • यह 5-सीटर SUV दो बैटरी पैक ऑप्शन, एक ऑल-डिजिटल कॉकपिट, डुअल डिस्प्ले, वायरलेस चार्जिंग, OTA अपडेट और ADAS फंक्शन के पूरे सूट के साथ आएगी।
  • सिंगल चार्ज पर इसकी रेंज भी 500Km तक होगी। 2026 की शुरुआत में लॉन्च होने वाली यह कार अपने ग्लोबल सिबलिंग्स जैसी ही डिजाइन आइडेंटिटी वाली होगी।

(मंजू कुमारी)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story