E-Truck: पीएम ई-ड्राइव सर्टिफिकेशन पाने वाली पहली कंपनी बनी Montra Electric

montra-electric-delivers-india-1st-pm-e-drive-certified
X

PM E-DRIVE स्कीम से बड़ा फायदा मिलेगा

Montra Electric की यह पहल लॉजिस्टिक्स, माइनिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर और मैन्युफैक्चरिंग जैसे हाई-एमिशन सेक्टर्स में इलेक्ट्रिक हैवी-ड्यूटी ट्रकों को तेजी से अपनाने में मदद करेगी।

E-Truck: भारत की इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल निर्माता कंपनी Montra Electric ने क्लीन मोबिलिटी की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कंपनी भारत सरकार की PM E-DRIVE Scheme के तहत हैवी-ड्यूटी इलेक्ट्रिक ट्रक का सर्टिफिकेट पाने वाली देश की पहली मैन्युफैक्चरर बन गई है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ Montra Electric ने अपना पहला PM E-DRIVE सर्टिफाइड हैवी-ड्यूटी इलेक्ट्रिक ट्रक Rhino 5538 EV 6x4 Tractor Trailer देश की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी UltraTech Cement को डिलीवर किया है।

क्यों अहम है यह उपलब्धि?

यह सर्टिफिकेशन भारत के क्लीन मोबिलिटी इकोसिस्टम के लिए मील का पत्थर माना जा रहा है। इस मौके पर Montra Electric के चेयरमैन अरुण मुरुगप्पन, एमडी साथिया राज, जलाज गुप्ता और UltraTech Cement के चीफ प्रोक्योरमेंट ऑफिसर मौजूद रहे। यह पहल लॉजिस्टिक्स, माइनिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर और मैन्युफैक्चरिंग जैसे हाई-एमिशन सेक्टर्स में इलेक्ट्रिक हैवी-ड्यूटी ट्रकों को तेजी से अपनाने में मदद करेगी।

PM E-DRIVE स्कीम से मिलेगा बड़ा फायदा

PM E-DRIVE स्कीम का कुल आउटले 10,900 करोड़ रुपये है, जिसमें से 500 करोड़ रुपये इलेक्ट्रिक ट्रकों के लिए तय किए गए हैं। इस स्कीम के तहत Rhino 5538 EV पर ग्राहकों को प्रति वाहन 9.6 लाख रुपये तक की सीधी सब्सिडी मिल सकती है, जिससे ऑपरेटिंग कॉस्ट में भारी कमी आएगी।

Rhino 5538 EV की खासियतें

Rhino 5538 EV को भारतीय ऑपरेटिंग कंडीशन्स के अनुसार डिजाइन किया गया है। यह 6x4 और 4x2 वेरिएंट्स में उपलब्ध है।

4x2 वेरिएंट में बैटरी स्वैपिंग और फिक्स्ड बैटरी दोनों विकल्प मिलते हैं।

मुख्य स्पेसिफिकेशन:

282 kWh LFP बैटरी

380 HP पावर

2000 Nm टॉर्क

6 मिनट में बैटरी स्वैप

करीब 198 किमी की रेंज (स्टैंडर्ड टेस्ट कंडीशंस)

नेट-जीरो की ओर मजबूत कदम

हैवी-ड्यूटी ट्रक भारत के फ्रेट एमिशन में बड़ा योगदान देते हैं। ऐसे में PM E-DRIVE सर्टिफाइड Rhino 5538 EV भारत के नेट-जीरो लक्ष्य और क्लीन इंडस्ट्रियल ग्रोथ की दिशा में एक अहम कड़ी बनकर उभर रहा है।


(मंजू कुमारी)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story