Maruti Car Prices: एक ही झटके में हमेशा के लिए ₹1.29 लाख तक सस्ती हों गईं कार, कंपनी ने शेयर की नई प्राइस लिस्ट

X
मारुति ने फाइल एक्सचेंज में अपनी कारों की नई कीमतों की लिस्ट शेयर की है। नए GST स्लैब के बाद कंपनी की कारों को 1.29 लाख रुपए तक खरीदना सस्ता हो गया है।
Maruti Suzuki Slashes Car Prices: मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने फाइल एक्सचेंज में अपनी कारों की नई कीमतों की लिस्ट शेयर की है। नए GST स्लैब के बाद कंपनी की कारों को 1.29 लाख रुपए तक खरीदना सस्ता हो गया है। कंपनी ने बताया कि उसकी सभी कारों की नई कीमतें 22 सितंबर, 2025 से लागू हो जाएंगी। बता दें कि कंपनी एरिना और नेक्सा डीलरशिप की मदद से देश में 18 मॉडल बेच रही है। ऐसे में इस फेस्टिव सीजन पर आप मारुति की कोई का खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब आपको कितना फायदा मिलेगा, इसकी नई प्राइस लिस्ट देख लीजिए।

- एस-प्रेसो में ₹1,29,600 तक कम हो गए। इसकी नई कीमत ₹3,49,900 रुपए से शुरू है।
- ऑल्टो K10 में ₹1,07,600 तक कम हो गए। इसकी नई कीमत ₹3,69,900 रुपए से शुरू है।
- सेलेरियो में ₹94,100 तक कम हो गए। इसकी नई कीमत ₹4,69,900 रुपए से शुरू है।
- वैगनआर में ₹79,600 तक कम हो गए। इसकी नई कीमत ₹4,98,900 रुपए से शुरू है।
- इग्निस में ₹71,300 तक कम हो गए। इसकी नई कीमत ₹5,35,100 रुपए से शुरू है।
- स्विफ्ट में ₹84,600 तक कम हो गए। इसकी नई कीमत ₹5,78,900 रुपए से शुरू है।

- बलेनो में ₹86,100 तक कम हो गए। इसकी नई कीमत ₹5,98,900 रुपए से शुरू है।
- टूर एस में ₹67,200 तक कम हो गए। इसकी नई कीमत ₹6,23,800 रुपए से शुरू है।
- डिजायर में ₹87,700 तक कम हो गए। इसकी नई कीमत ₹6,25,600 रुपए से शुरू है।
- फ्रोंक्स में ₹1,12,600 तक कम हो गए। इसकी नई कीमत ₹6,84,900 रुपए से शुरू है।
- ब्रेजा में ₹1,12,700 तक कम हो गए। इसकी नई कीमत ₹8,25,900 रुपए से शुरू है।
- ग्रैंड विटारा में ₹1,07,000 तक कम हो गए। इसकी नई कीमत ₹10,76,500 रुपए से शुरू है।

- जिम्नी में ₹51,900 तक कम हो गए। इसकी नई कीमत ₹12,31,500 रुपए से शुरू है।
- अर्टिगा में ₹46,400 तक कम हो गए। इसकी नई कीमत ₹8,80,000 रुपए से शुरू है।
- XL6 में ₹52,000 तक कम हो गए। इसकी नई कीमत ₹11,52,300 रुपए से शुरू है।
- इनविक्टो में ₹61,700 तक कम हो गए। इसकी नई कीमत ₹24,97,400 रुपए से शुरू है।
- ईको में ₹68,000 तक कम हो गए। इसकी नई कीमत ₹5,18,100 रुपए से शुरू है।
- सुपर कैरी में ₹52,100 तक कम हो गए। इसकी नई कीमत ₹5,06,100 रुपए से शुरू है।
(मंजू कुमारी)
