Maruti Suzuki: कंपनी शुरू करेगी फ्लेक्स फ्यूल से चलने वाली गाड़ियों का प्रोडक्शन, पेट्रोल-डीजल से मिलेगा छुटकारा!

मारुति फ्लेक्स फ्यूल से चलने वाली गाड़ियों का प्रोडक्शन शुरू करेगी।
Maruti Suzuki Flex Fuel Vehicles: देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी अपने पूरे पोर्टफोलियो को E20 पेट्रोल के साथ अपडेट कर चुकी है। अब कंपनी का नया मिशन फ्लेक्स फ्यूल से चलने वाली गाड़ियों को तैयार करना है। इसके लिए भी कंपनी ने अपनी कमर कस ली है। दरअसल, कंपनी आने वाले महीनों में घरेलू बाजार के लिए फ्लेक्स-फ्यूल गाड़ियों का प्रोडक्शन शुरू करने की योजना बना रही है। इसकी मूल कंपनी सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन (SMC) ने एक टेक्नोलॉजी स्ट्रेटजी अपडेट के दौरान घोषणा की। कंपनी ने इसकी जानकारी नियामक फाइलिंग में शेयर की।
सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन (SMC) ने नियामक फाइलिंग में बताया:-
- भारतीय बाजार के लिए फ्लेक्स-फ्यूल व्हीकल को तैयार किया जा रहा है। इन्हें इसी वित्त वर्ष में बाजार में लॉन्च किया जाएगा।
- सुजुकी भारत के मजबूत विकास के लिए एक साथ कदम मिलाकर अपने बायोगैस बिजनेस को आगे बढ़ाते की दिशा चल रही है।
- कंपनी का लक्ष्य एक कार्बन-न्यूट्रल समाज के निर्माण के लिए इस दिशा में बेहत काम करना है।
- भारतीय बाजार में कार्बन न्यूट्रैलिटी हासिल करने के ब्रांड के दीर्घकालिक दृष्टिकोण का एक हिस्सा है।
- फ्लेक्स-फ्यूल को पारंपरिक पेट्रोल इंजनों के स्वच्छ ऑप्शन के रूप में देखा जाता है। ये इथेनॉल मिक्स पर चलते हैं।
साल के आखिर तक शुरू होगा संचालन
सुजुकी ने फ्लेक्स फ्यूल को लेकर आगे कहा कि भारत में कार्बन न्यूट्रैलिटी के सफर में उसका एक प्रमुख मिशन बायोगैस का बिजनेस है। कंपनी डेयरी सहकारी समितियों के साथ मिलकर बायोगैस प्रोडक्शन प्लांट स्थापित करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है। उम्मीद इस बात की भी है कि इनका संचालन इस साल के आखिर तक शुरू किया जा सकता है।
- बायोगैस प्लांट के अंदर देश के 30 करोड़ मवेशियों के गोबर को बायोगैस में परिवर्तित किया जाएगा।
- ये जैविक उर्वरक और कार्बन-फ्री फ्यूल माना जाता है। यानी इससे पर्यावरण को किसी तरह का नुकसान नहीं होगा।
मारुति सुजुकी का बड़ा फोकस अब फ्लेक्स-फ्यूल गाड़ियों के प्रोडक्शन पर है। फ्लेक्स फ्यूल में 85% तक इथेनॉल का इस्तेमाल किया जाता है। जिसके चलते इसकी कीमत एक लीटर नॉर्मल पेट्रोल की तुलना में 30 रुपए के आसपास कम हो जाएती है। मारुति ने इसी साल जनवरी 2025 में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो इवेंट के दौरान फ्लेक्स-फ्यूल से चलने वाली वैगनआर कार को पेश भी किया था। हालांकि, वो एक प्रोटोटाइप मॉडल था। जिसका प्रोडक्शन अब शुरू किया जाएगा। उम्मीद इस बात की है कि कंपनी फ्लेक्स-फ्यूल की लिस्ट में कई सारे मॉडल को शामिल करेगी।
(मंजू कुमारी)
