Mahindra SUV: महिंद्रा ने जारी किया XUV 7XO का पहला टीजर, जानें फीचर्स और लॉन्चिंग डेट

महिंद्रा ने जारी किया XUV 7XO का पहला टीजर
Mahindra SUV: भारत की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा कई सेगमेंट में अपने वाहनों की बिक्री करती है। अब कंपनी जल्द ही अपनी नई एसयूवी Mahindra XUV 7XO को भारतीय बाजार में पेश करने जा रही है। पहली बार महिंद्रा ने इस एसयूवी के लॉन्च से जुड़ी आधिकारिक जानकारी साझा की है। सोशल मीडिया पर जारी टीज़र में इसके डिजाइन और कुछ फीचर्स की झलक भी दिखाई गई है।
जल्द लॉन्च होगी नई Mahindra XUV 7XO
महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर XUV 7XO का पहला वीडियो टीज़र जारी किया है, जिससे पुष्टि हो गई है कि कंपनी जल्द ही इसे नई एसयूवी के रूप में बाजार में उतारेगी। यह मॉडल कंपनी की लोकप्रिय XUV700 का अपडेटेड वर्जन होगा।
टीज़र में क्या दिखा?
14 सेकेंड के वीडियो टीज़र में एसयूवी के नए डिजाइन की झलक दिखाई गई है, जिसमें एल-शेप एलईडी डीआरएल, प्रोजेक्टर हेडलैंप और एल-शेप एलईडी टेललैंप जैसे डिजाइन एलिमेंट शामिल हैं।
फीचर्स होंगे और भी प्रीमियम
नई XUV 7XO में कई एडवांस और प्रीमियम फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इसमें प्रीमियम इंटीरियर, पैनोरमिक सनरूफ, ADAS सेफ्टी टेक, हरमन ऑडियो सिस्टम, ट्रिपल स्क्रीन सेटअप, 360-डिग्री कैमरा, ABS और EBD, छह एयरबैग, और ISOFIX चाइल्ड माउंट जैसे फीचर्स शामिल किए जा सकते हैं।
इंजन ऑप्शन
महिंद्रा इस एसयूवी में पेट्रोल और डीजल दोनों तरह के इंजन विकल्प दे सकती है। इसमें 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर टर्बो डीजल इंजन मिलने की उम्मीद है। साथ ही, कंपनी इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प भी प्रदान कर सकती है।
लॉन्च डेट
महिंद्रा के अनुसार, Mahindra XUV 7XO भारत में 5 जनवरी 2026 को आधिकारिक रूप से लॉन्च की जाएगी।
किनसे मुकाबला?
लॉन्च के बाद Mahindra XUV 7XO मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में उतरकर कई लोकप्रिय मॉडलों को टक्कर देगी। इस सेगमेंट में पहले से मौजूद MG Hector, Tata Sierra, Tata Safari, Hyundai Creta, Honda Elevate और Kia Seltos जैसी एसयूवी इसके सीधे प्रतिद्वंद्वी होंगी।
(मंजू कुमारी)
