New Car: महिंद्रा की XUV 3XO EV लॉन्च, 14 लाख के अंदर सबसे किफायती इलेक्ट्रिक एसयूवी

mahindra-xuv-3xo-ev-launch-in-india check prices details
X

Mahindra XUV 3XO EV लॉन्च

महिंद्रा ने दावा किया है कि Mahindra XUV 3XO EV वास्तविक ड्राइविंग कंडीशन में 285 किलोमीटर तक की रेंज देने की क्षमता रखती है। इसकी शुरुआती कीमत ₹13.89 लाख (एक्स-शोरूम) है।

New Car: महिंद्रा ने XUV 7XO की सफलता के बाद भारतीय बाजार में अपनी नई XUV 3XO EV को लॉन्च कर दिया है। इस इलेक्ट्रिक SUV की शुरुआती कीमत ₹13.89 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। XUV 400 की जगह लेने वाली यह SUV फिलहाल देश की सबसे किफायती महिंद्रा इलेक्ट्रिक SUV बन गई है। XUV 3XO EV को दो वेरिएंट्स और एक ही बैटरी पैक के साथ पेश किया गया है।

XUV 3XO EV की कीमतें (एक्स-शोरूम)

AX5 – ₹13.89 लाख

AX7 L – ₹14.96 लाख

बैटरी, रेंज और परफॉर्मेंस

Mahindra XUV 3XO EV में 39.4 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह SUV वास्तविक ड्राइविंग कंडीशन में 285 किमी तक की रेंज देने में सक्षम है। इसमें लगी इलेक्ट्रिक मोटर 148 bhp की पावर और 310 Nm का टॉर्क जनरेट करती है, जो XUV 400 EV के समान है।

डिजाइन और एक्सटीरियर

डिजाइन के मामले में XUV 3XO EV, पेट्रोल-डीजल 3XO जैसी ही नजर आती है। इसमें वही अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, लेकिन बॉडी कलर ग्रिल, बंपर पर बॉडी कलर इंसर्ट और नया सेंट्रल एयर वेंट इसे अलग पहचान देते हैं। बाहरी हिस्से पर कॉपर फिनिश ट्रिम इंसर्ट, कॉपर बैजिंग और महिंद्रा का ‘Twin Peaks’ लोगो भी देखने को मिलता है।

इंटीरियर और कैबिन

कैबिन का लेआउट ICE वर्जन जैसा ही रखा गया है, लेकिन इसमें कॉपर थीम वाले इंटीरियर इंसर्ट दिए गए हैं। डैशबोर्ड, दरवाजों और सेंटर कंसोल पर कॉपर एक्सेंट्स इसे प्रीमियम फील देते हैं।

फीचर्स की भरमार

AX5 वेरिएंट में सनरूफ, ट्विन 10.25-इंच डिस्प्ले, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले, एड्रेनोएक्स के साथ एलेक्सा, क्रूज कंट्रोल, 6 एयरबैग, ESP, TPMS और डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। वहीं AX7 L वेरिएंट में पैनोरमिक सनरूफ, 17-इंच अलॉय व्हील्स, हरमन कार्डन ऑडियो, 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, कूल्ड ग्लवबॉक्स और लेवल 2 ADAS जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी दी गई है।

डिलीवरी और मुकाबला

महिंद्रा के मुताबिक, XUV 3XO EV की डिलीवरी 23 फरवरी 2026 से शुरू होगी। भारतीय बाजार में यह SUV Tata Nexon EV और MG Windsor EV को कड़ी टक्कर देगी।

(मंजू कुमारी)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story