Mahindra XEV 9S: कंपनी ने देश की सबसे सस्ती 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च की, फीचर्स देने में कमी नहीं छोड़ी

X
सबसे सस्ती 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च
महिंद्रा ने फाइनली अपनी 7-सीटर इलेक्ट्रिक XEV 9S SUV को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 19.95 लाख रुपए तय की है।
Mahindra XEV 9S Launched: महिंद्रा ने फाइनली अपनी 7-सीटर इलेक्ट्रिक XEV 9S SUV को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 19.95 लाख रुपए तय की है। इस तरह ये देश की पहली थ्री-रो वाली सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक SUV भी है। कंपनी इसकी बुकिंग अगले साल 14 जनवरी, 2026 से शुरू होती है। वहीं, इसकी डिलीवरी 23 जनवरी, 2026 से शुरू की जाएगी। ग्राहक इसे खरीदने से पहले टेस्ट ड्राइव 5 दिसंबर 2025 से ले पाएंगे। खास बात ये है कि ये कंपनी के पोर्टफोलियो में शामिल लग्जरी XEV 9e से 1.95 लाख रुपए कम है। ये EV सिर्फ 7 सेकेंड में (79kWh वैरिएंट) 0–100 km/h की स्पीड पकड़ लेती है।
महिंद्रा XEV 9S के वैरिएंट और कीमतें
- महिंद्रा पैक वन अबव के 59kWh बैटरी पैक की रेंज 521Km और एक्स-शोरूम कीमत 19.95 लाख रुपए
- महिंद्रा पैक वन अबव 79kWh बैटरी पैक की रेंज 679Km और एक्स-शोरूम कीमत 21.95 लाख रुपए
- महिंद्रा पैक टू अबव 70kWh बैटरी पैक की रेंज 600Km और एक्स-शोरूम कीमत 24.45 लाख रुपए
- महिंद्रा पैक टू अबव 79kWh बैटरी पैक की रेंज 679Km और एक्स-शोरूम कीमत 25.45 लाख रुपए
- महिंद्रा पैक थ्री अबव 79kWh बैटरी पैक की रेंज 679Km और एक्स-शोरूम कीमत 27.35 लाख रुपए
- महिंद्रा पैक थ्री अबव 79kWh बैटरी पैक की रेंज 679Km और एक्स-शोरूम कीमत 29.45 लाख रुपए
महिंद्रा XEV 9S की खास बातें
- कंपनी ने अपनी XEV 9S को नए INGLO Born-EV प्लैटफॉर्म पर तैयार किया है। ये BE रेंज और XEV 9e में भी मिलता है।
- इसका लुक काफी एडवांस है। इसमें क्लोज्ड ग्रिल, एकसाथ जुड़ी हुई DRLs, ट्रायंगुलर LED हेडलैम्प, लंबा और बोल्ड बोनट मिलता है।
- इसमें 2,762mm लंबा व्हीलबेस, 219mm ग्राउंड क्लीयरेंस और 527 लीटर का बूट स्पेस और 150 लीटर का फ्रंक मिलता है।
कार का एक्सटीरियर और इंटीरियर
- इसमें स्मोक्ड LED टेललाइट, न्यू बंपर, SUV जैसा सीधा और मजबूत स्टांस मिलता है। इसमें लग्जरी SUV जैसा अहसास मिलता है। इसके केबिन को BE रेंज की तरह अल्ट्रा-प्रिमियम बनाया है।
- कार के इंटीरियर में फुल-विथ ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप, सेकेंड रो में भी ड्यूल स्क्रीन, ओपनिंग पैनोरमिक सनरूफ, AR हेड-अप डिस्प्ले (हाई वेरिएंट में), बॉस मोड (फ्रंट सीट एडजस्टमेंट) दिया है।
- तीसरी-रो सिटिंग के साथ बेहद बड़ा केबिन, हर्मन कॉर्डन साउंड सिस्टम, मल्टी-कलर एम्बियंट लाइट, डुअल जोन AC सिस्टम मिलता है। सेफ्टी के लिए ADAS और ऑटो पार्किंग दिया है।
(मंजू कुमारी)
