New Thar: महिंद्रा की थार फेसलिफ्ट 2025 लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स की पूरी डिटेल

महिंद्रा ने अपनी मशहूर ऑफ-रोड SUV Thar का 2025 फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च कर दिया है
Thar Facelift Launch: महिंद्रा ने अपनी मशहूर ऑफ-रोड SUV Thar का 2025 फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च कर दिया है। इस बार थार में कंपनी ने डिज़ाइन से लेकर फीचर्स और इंटीरियर तक कई अहम बदलाव किए हैं। साथ ही पुराने मॉडल की कुछ कमियों को भी बेहतर किया गया है। आइए जानते हैं नई Thar facelift में क्या कुछ नया है।
Mahindra Thar Facelift 2025: कीमतें (एक्स-शोरूम)
वेरिएंट कीमत
1.5L Diesel RWD
AXT ₹ 9.99 लाख
LXT ₹ 12.19 लाख
2.2L Diesel 4WD
LXT MT ₹ 15.49 लाख
LXT AT ₹ 16.99 लाख
2.0L Turbo-petrol
LXT RWD AT ₹ 13.99 लाख
LXT 4WD MT ₹ 14.69 लाख
LXT 4WD AT ₹ 16.25 लाख
नई थार फेसलिफ्ट में अब वेरिएंट लाइन-अप को दो हिस्सों—AXT और LXT—में बांटा गया है। इसकी शुरुआती कीमत ₹9.99 लाख और टॉप वेरिएंट की कीमत ₹16.99 लाख रखी गई है।
एक्सटीरियर अपडेट्स
नई Mahindra Thar facelift के एक्सटीरियर में भी कई स्टाइलिश बदलाव किए गए हैं। इसमें अब बॉडी-कलर्ड फ्रंट ग्रिल दी गई है, जो इसे और प्रीमियम लुक देती है। नया ड्यूल-टोन बंपर सिल्वर इंसर्ट्स के साथ आता है, जिससे इसका फ्रंट और रियर लुक और भी आकर्षक लगता है। इसके अलावा, रियर कैमरा को अब स्पेयर व्हील हब पर माउंट किया गया है, जिससे यह ज्यादा प्रैक्टिकल और स्मार्ट दिखाई देता है। SUV में 18-इंच के गन मेटल ग्रे अलॉय व्हील्स और अपडेटेड साइड क्लैडिंग दी गई है, जो इसके दमदार ऑफ-रोडर लुक को और निखारती है।
इंटीरियर बदलाव
- नई Mahindra Thar facelift के इंटीरियर को और आधुनिक व सुविधाजनक बनाया गया है। इसमें अब बड़ा 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो Apple CarPlay और Android Auto सपोर्ट करता है।
- ड्राइविंग अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए नया स्टीयरिंग व्हील शामिल किया गया है, जिसे कंपनी की अन्य SUVs से लिया गया है। वहीं, पावर विंडो स्विचेस को सेंटर कंसोल से हटाकर सीधे दरवाजों पर शिफ्ट किया गया है, जिससे इस्तेमाल और आसान हो गया है।
- इसके अलावा, ऑटोमैटिक वेरिएंट्स में अब डेड-पेडल दिया गया है, जो लंबी यात्राओं को और अधिक आरामदायक बनाता है।
नए फीचर्स
- नई Mahindra Thar facelift में कई प्रैक्टिकल फीचर्स जोड़े गए हैं, जो इसे पहले से ज्यादा आरामदायक और सुविधाजनक बनाते हैं। इसमें अब रियर वाइपर और वॉशर के साथ रियर एसी वेंट्स दिए गए हैं, जिससे पीछे बैठे यात्रियों को भी बेहतर कूलिंग मिलेगी।
- कनेक्टिविटी के लिए फ्रंट और रियर दोनों सीटों पर टाइप-C यूएसबी पोर्ट्स शामिल किए गए हैं। वहीं, रियर पार्किंग कैमरा को अब नई पोज़िशनिंग के साथ लगाया गया है, जिससे पार्किंग और भी आसान हो जाती है।
- सुरक्षा के लिहाज से इसमें ड्यूल एयरबैग्स, ABS, EBD और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) जैसे फीचर्स पहले की तरह स्टैंडर्ड रखे गए हैं।
इंजन विकल्प (बिना बदलाव के)
इंजन पावर टॉर्क गियरबॉक्स ड्राइवट्रेन
2.0L Turbo-petrol 150 PS 300 Nm (MT), 320 Nm (AT) 6MT / 6AT RWD (AT) / 4WD
1.5L Diesel 117 PS 300 Nm 6MT RWD
2.2L Diesel 132 PS 300 Nm 6MT / 6AT 4WD
इन कारों से होगा मुकाबला
नई Mahindra Thar facelift का सीधा मुकाबला Force Gurkha और Maruti Jimny जैसी ऑफ-रोड SUVs से होगा। वहीं इसकी कीमत और फीचर्स इसे Hyundai Creta, Toyota Hyryder, Maruti Victoris, Grand Vitara, Volkswagen Taigun और Skoda Kushaq जैसे लोकप्रिय SUVs के बीच भी खड़ा करती है।
(मंजू कुमारी)
