Mahindra EV Sales: 7 महीने में XEV 9e और BE 6 इलेक्ट्रिक SUV को 30 हजार से ज्यादा लोगों ने खरीद डाला

7 महीने में XEV 9e और BE 6 इलेक्ट्रिक SUV को 30 हजार से ज्यादा लोगों ने खरीद डाला
X

7 महीने में 30 हजार से ज्यादा लोगों ने खरीद डाला

महिंद्रा ने XEV 9e और BE 6 इलेक्ट्रिक SUVs की 30,000 से ज्यादा यूनिट बेच दी हैं। कंपनी ने इन दोनों की बिक्री मार्च 2025 में शुरू की थी।

Mahindra Sold 30000 Unit Of XEV 9e and BE 6 In 7 months: महिंद्रा ने XEV 9e और BE 6 इलेक्ट्रिक SUVs की 30,000 से ज्यादा यूनिट बेच दी हैं। कंपनी ने इन दोनों की बिक्री मार्च 2025 में शुरू की थी। यानी हर महीने इन कारों को करीब 4,285 ग्राहक मिले। इनकी कीमतों की बात करें तो XUV 9e की एक्स-शोरूम कीमते 21.90 लाख से 30.50 लाख रुपए तक हैं। जबकि, BE 6 की एक्स-शोरूम कीमतें 18.90 लाख से लेकर 26.90 लाख रुपए तक हैं। भारतीय बाजार में ये अपने फ्यूचरिस्टिक डिजाइन के हिसाब से अलग सेगमेंट में आती हैं। साथ ही, अपनी दमदार रेंज और फीचर्स के दम पर ग्राहकों को लुभा रही हैं।

महिंद्रा BE 6 के फीचर्स की डिटेल

  • इस SUV में दो बैटरी ऑप्शन मिलते हैं। इसमें 59kWh और 79kWh का बैटरी ऑप्शन मिलता है। खास बात यह है कि महिंद्रा इसमें लाइफटाइम वारंटी (पहले प्राइवेट ओनर के लिए) दे रही है।
  • इसमें मिलने वाला 59kWh वैरिएंट 231hp की पावर जेनरेट करने में सक्षम है। वहीं, 79kWh वाला वैरिएंट 286hp की पावर जेनरेट करता है। दोनों ही वैरिएंट में 380Nm का टॉर्क जेनरेट करने की पावर है।
  • इसके 79kWh बैटरी पैक वाली BE 6 ईवी 682km तक जा सकती है। ये ईवी ऑटो कार इंडिया के टेस्ट में 449km की एवरेज रेंज ही दे पाई। वहीं 59kWh वैरिएंट की क्लेम्ड रेंज 535km है।
  • चार्जिंग को लेकर BE 6 काफी फ्लेक्सिबल है। AC चार्जर (11kW) से इसे 6-8 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। DC फास्ट चार्जर (140/175kW) से इसको सिर्फ 20 मिनट में 80% तक चार्ज हो जाती है।
  • इसमें पैनोरमिक ग्लास रूफ + एंबियंट लाइटिंग मिलती है। इसके अलावा इस ईवी में 12.3-इंच का टचस्क्रीन और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है। इसके साथ ही 16-स्पीकर वाला हर्मन कार्डॉन साउंड सिस्टम लगा हुआ है।
  • अन्य फीचर्स में 360 डिग्री कैमरा, डुअल वायरलेस चार्जर, ADAS लेवल 2 जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें वेंटिलेटेड सीट्स, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और बहुत कुछ मिलता है।

महिंद्रा XEV 9e के फीचर्स की डिटेल

  • इसकी लंबाई 4789mm, चौड़ाई 1907mm, ऊंचाई 1694mm और व्हीलबेस 2775mm है। इसका ग्राउंड क्लियरेंस 207mm है। इसका ट्यूरिंग डायमीटर 10m है।
  • इसके टायर्स का साइज 245/55 R19 (245/50 R20) है। इसमें 663 लीटर का बूट स्पेस और 150 लीटर का फ्रंक दिया है। ये RWD ड्राइव के साथ आती है।
  • इसमें 59kWh बैटरी पैक दिया है। इसमें 231hp/380Nm की मोटर मिलती है। इसकी MIDC रेंज 542km है। ये 140kW के फास्ट चार्जर से 20 मिनट में चार्ज हो जाती है।
  • XEV 9e 79kWh का बैटरी साइज 79kWh है। इसमें 286hp/380Nm की मोटर मिलती है। ये RWD ड्राइव के साथ आती है। इसकी MIDC रेंज 656km है।
  • ये 170kW के फास्ट चार्जर से 20 मिनट में चार्ज हो जाती है। वहीं, 7.2kW के चार्ज से 11.7 घंटे और 11kW के चार्ज से 8 घंटे में चार्ज हो जाती है।

(मंजू कुमारी)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story