Mahindra SUV GST: ₹1.56 लाख तक सस्ती हो गई कंपनी की कारें; थार, स्कॉर्पियो, बोलेरो पर आज से मिलेगा फायदा

₹1.56 लाख तक सस्ती हो गई कंपनी की कारें; थार, स्कॉर्पियो, बोलेरो पर आज से मिलेगा फायदा
X

महिंद्रा कारों पर आज से मिलेगा नए GST का फायदा

आप महिंद्रा की कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तब आपको 22 सितंबर तक का इंतजार नहीं करना होगा। कंपनी ने अपनी कारों पर GST 2.0 से मिलने वाले बेनिफिट की लिस्ट जारी कर दी है।

Mahindra Implements GST Benefits: आप महिंद्रा की कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तब आपको 22 सितंबर तक का इंतजार नहीं करना होगा। दरअसल, कंपनी ने अपनी कारों पर GST 2.0 से मिलने वाले बेनिफिट की लिस्ट जारी कर दी है। जिसके चलते ग्राहकों को सभी कारों पर मिनिमम 1 लाख रुपए का फायदा मिलना तय है। कंपनी ने GST के साथ घटने वाली नई कीमतों को आज से लागू भी कर दिया है। कंपनी की इस लिस्ट में बोलेरो, बोलेरो नियो, XUV3XO पेट्रोल, XUV3XO डीजल, थार 2WD डीजल, थार 4WD डीजल, स्कॉर्पियो क्लासिक, स्कॉर्पियो N, थार रॉक्स और XUV700 शामिल है। चलिए इन सभी पर मिलने वाले बेनिफिट्स को देखते हैं।


  • बोलेरो और नियो पर पहले 31% (GST + सेस) लगता था, जो अब घटकर 18% हो गया है। यानी 1.27 लाख रुपए का फायदा मिलेगा।
  • XUV3XO पेट्रोल पर पहले 29% (GST + सेस) लगता था, जो अब घटकर 18% हो गया है। यानी 1.40 लाख रुपए का फायदा मिलेगा।
  • XUV3XO डीजल पर पहले 31% (GST + सेस) लगता था, जो अब घटकर 18% हो गया है। यानी 1.56 लाख रुपए का फायदा मिलेगा।
  • थार 2WD डीजल पर पहले 31% (GST + सेस) लगता था, जो अब घटकर 18% हो गया है। यानी 1.35 लाख रुपए का फायदा मिलेगा।




  • थार 4WD डीजल पर पहले 48% (GST + सेस) लगता था, जो अब घटकर 40% हो गया है। यानी 1.01 लाख रुपए का फायदा मिलेगा।
  • स्कॉर्पियो क्लासिक पर पहले 48% (GST + सेस) लगता था, जो अब घटकर 40% हो गया है। यानी 1.01 लाख रुपए का फायदा मिलेगा।
  • स्कॉर्पियो N पर पहले 48% (GST + सेस) लगता था, जो अब घटकर 40% हो गया है। यानी 1.45 लाख रुपए का फायदा मिलेगा।
  • थार रॉक्स पर पहले 48% (GST + सेस) लगता था, जो अब घटकर 40% हो गया है। यानी 1.33 लाख रुपए का फायदा मिलेगा।
  • XUV700 पर पहले 48% (GST + सेस) लगता था, जो अब घटकर 40% हो गया है। यानी 1.43 लाख रुपए का फायदा मिलेगा।

नई GST गाइडलाइन की खास बातें

छोटी कारों पर GST

  • पेट्रोल और पेट्रोल हाइब्रिड कारों पर अब 18% GST लगेगा। इसमें CNG और LPG कारें भी शामिल हैं। पर भी यही टैक्स लिया जाएगा।
  • पेट्रोल और CNG कारों में 1200cc या इससे कम कैपेसिटी वाला इंजन हो। या फिर इन कारों की लंबाई 4 मीटर से ज्यादा नहीं हो।
  • डीजल और डीजल हाइब्रिड कारों पर भी 28% के जगह 18% GST लगेगा। इनका इंजन 1500cc या उससे कम लंबाई 4 मीटर तक हो।

लग्जरी कारों पर GST

  • लग्जरी और बड़ी कारों पर अब 40% टैक्स ही लगेगा, जो पहले 50% तक लगता था।
  • पहले सरकार द्वारा लग्जरी कारों पर 28% GST और 22% सेस लिया जाता था।
  • नए GST स्लैब में इसे घटाकर 40% कर दिया है। यानी 10% टैक्स से कम लिया जाएगा।


(मंजू कुमारी)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story