Mahindra EV: भारत की पहली ऑल-इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च करेगी महिंद्रा, जानें कब खरीद पाएंगे?

mahindra electric-suv xev 9s new-teaser-releas check details
X

महिंद्रा भारत की पहली ऑल-इलेक्ट्रिक SUV Mahindra XEV 9S जल्द लॉन्च करेगी 

महिंद्रा XEV 9S को स्केलेबल INGLO प्लेटफॉर्म पर तैयार की जाएगी। यह प्लेटफॉर्म अलग-अलग साइज और सीटिंग लेआउट वाले व्हीकल्स को सपोर्ट करता है।

Mahindra EV: महिंद्रा जल्द ही भारत की पहली ऑल-इलेक्ट्रिक SUV Mahindra XEV 9S लॉन्च करने जा रही है। कंपनी इसे 27 दिसंबर 2025 को पेश करेगी। लॉन्च से पहले महिंद्रा लगातार कई टीज़र जारी कर रही है, जिनमें इस SUV के डिजाइन, इंटीरियर और फीचर्स की झलकें देखने को मिल रही हैं।

नए टीज़र में क्या दिखा?

ताज़ा टीज़र में Mahindra XEV 9S के एक्सटीरियर डिजाइन की एक और झलक सामने आई है। इसमें स्टैक्ड हेडलैम्प्स नजर आते हैं, जो इसके नए डिजाइन की प्रमुख खासियत होंगे। यह डिजाइन पैटर्न इससे पहले XUV.e8 (2022) और XEV 7s (2024 लीक) में भी देखा गया था।

इंटीरियर और फीचर्स

  • पहले जारी टीज़र में SUV के केबिन का बड़ा हिस्सा सामने आ चुका है, जिसमें एक प्रीमियम और मॉडर्न डिज़ाइन साफ दिखाई देता है। इंटीरियर में ब्लैकड-आउट थीम दी गई है, जिसे पर्फोरेटेड सीट कवर, सिल्वर-प्लेटेड एलिमेंट्स और कंट्रास्ट स्टिचिंग के साथ आकर्षक बनाया गया है। BE 6 और XEV 9e की तरह इसमें Harman Kardon साउंड सिस्टम शामिल होगा।
  • डैशबोर्ड पर ट्रिपल स्क्रीन सेटअप इसे और भी हाई-टेक लुक देता है। केबिन में सॉफ्ट-टच मटीरियल का उपयोग किया जाएगा, जबकि सीटों में मेमोरी फंक्शन मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड टेलगेट और Level-2 ADAS जैसे फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं।

प्लेटफॉर्म और सीटिंग लेआउट

Mahindra XEV 9S को स्केलेबल INGLO प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। यह प्लेटफॉर्म अलग-अलग आकार और सीटिंग लेआउट वाले वाहनों को सपोर्ट करता है। इसी वजह से व्हीलबेस को आसानी से बढ़ाया जा सकता है। XEV 9S का 7-सीटर इंटीरियर XEV 9e की 5-सीटर से अलग होगा। स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म के फ्लैट-फ्लोर डिजाइन के कारण दूसरी पंक्ति की सीटें स्लाइडिंग फंक्शन के साथ आ सकती हैं।

बैटरी पैक और ड्राइविंग रेंज

हालांकि XEV 9S के पावरट्रेन की आधिकारिक जानकारी अभी नहीं मिली है, लेकिन अनुमान है कि इसमें XEV 9e वाला सेटअप दिया जा सकता है। XEV 9e में-

75 kWh बैटरी (टॉप-स्पेक) — दावा की गई 656 किमी रेंज

59 kWh बैटरी (लोअर-स्पेक) — दावा की गई 542 किमी रेंज

संभावना है कि XEV 9S में भी इसी तरह के बैटरी विकल्प और रेंज क्षमता देखने को मिलेगी।

(मंजू कुमारी)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story