Mahindra Pick-Up: बोलेरो Camper और Bolero Pick-Up हुए अपडेट, जानें नए फीचर्स

mahindra-bolero-camper-and-pik-up-2026-launch details
X

 बोलेरो Camper और Bolero Pick-Up अपडेट 

महिंद्रा ने Bolero Camper और Bolero Pick-Up के अपडेट वर्जन में कई नए फीचर्स जोड़े हैं। दोनों कमर्शियल वाहन पहले से ज्यादा बेहतर विकल्प बनकर सामने आए हैं।

Mahindra Pick-Up: भारत की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा देश में कई सेगमेंट में अपनी मजबूत मौजूदगी रखती है। कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में कंपनी की Bolero रेंज काफी लोकप्रिय है। अब महिंद्रा ने Mahindra Bolero Camper और Mahindra Bolero Pick-Up को नए अपडेट के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इन अपडेट्स के साथ दोनों वाहन पहले से ज्यादा फीचर-लोडेड और आरामदायक हो गए हैं।

अपडेट के साथ हुए लॉन्च

महिंद्रा की ओर से जानकारी दी गई है कि Bolero Camper और Bolero Pick-Up में कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। इसके साथ ही इनके एक्सटीरियर में भी नए ग्राफिक्स और कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं, जिससे इनका लुक पहले से ज्यादा आकर्षक हो गया है।

Mahindra Bolero Camper में क्या नया

  • अपडेटेड Bolero Camper में अब iMAXX टेलीमैटिक्स सिस्टम दिया गया है, जो रियल-टाइम व्हीकल डेटा और ट्रैकिंग की सुविधा देता है। इसके अलावा इसमें नए डेकल्स, बॉडी-कलर ORVM और डोर हैंडल्स जोड़े गए हैं।
  • कम्फर्ट की बात करें तो इसमें पीछे की सीटों के लिए हेडरेस्ट, एयर कंडीशनिंग और हीटर, साथ ही ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट वाला म्यूजिक सिस्टम दिया गया है, जिससे यह लंबी यात्राओं के लिए ज्यादा सुविधाजनक बन गई है।

Mahindra Bolero Pick-Up के नए फीचर्स

Bolero Pick-Up को अब नया फ्रंट लुक दिया गया है। इसमें हेडरेस्ट के साथ रिक्लाइनिंग ड्राइवर सीट और ज्यादा चौड़ी को-ड्राइवर सीट दी गई है, जिससे ड्राइविंग के दौरान आराम बढ़ता है। साथ ही बेहतर ड्राइविंग एक्सपीरियंस के लिए हीटिंग और एयर कंडीशनिंग सिस्टम को भी शामिल किया गया है।

कितनी है कीमत?

महिंद्रा Bolero Camper की एक्स-शोरूम कीमत ₹9.85 लाख से शुरू होकर ₹10.49 लाख तक जाती है। वहीं Mahindra Bolero Pick-Up की एक्स-शोरूम कीमत ₹9.19 लाख रखी गई है, जबकि इसका टॉप वेरिएंट ₹9.99 लाख में उपलब्ध है। अपडेटेड फीचर्स और किफायती कीमत के साथ ये दोनों कमर्शियल वाहन ग्राहकों के लिए पहले से ज्यादा बेहतर विकल्प बनकर सामने आए हैं।

(मंजू कुमारी)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story