Kia Syros EV: भारत में चार्जिंग स्टेशन पर नजर आई ये SUV, कंपनी मिडिल क्लास के लिए ला रही ये इलेक्ट्रिक कार

भारत में चार्जिंग स्टेशन पर नजर आई ये SUV, कंपनी मिडिल क्लास के लिए ला रही ये इलेक्ट्रिक कार
X
किआ इंडिया देश की टॉप-5 कंपनियों की लिस्ट में शुमार है। कंपनी के पोर्टफोलियो में ICE व्हीकल के साथ EV भी शामिल हैं। इसकी लगभग सभी कारों की सेल्स भी बेहतर है।

Kia Syros EV Spied In India At A Charging Station: किआ इंडिया देश की टॉप-5 कंपनियों की लिस्ट में शुमार है। कंपनी के पोर्टफोलियो में ICE व्हीकल के साथ EV भी शामिल हैं। इसकी लगभग सभी कारों की सेल्स भी बेहतर है। खासकर 7-सीटर कैरेंस कंपनी के लिए सबसे बेहतर परफॉर्म कर रही है। ऐस में अब कंपनी अपने EV सेगमेंट को बढ़ाने पर ध्यान दे रही है। कंपनी के पोर्टफोलियो में फिलहाल EV6, EV9 और कैरेंस EV जैसे प्रीमियम EV मॉडल हैं। हालांकि, अब कंपनी मिडिल क्लास को टारगेट करते हुए नई EV प्लान कर रही है। इस लिस्ट में नया नाम किआ सिरोस (Syros) EV का है।

इसे भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा है। लेटेस्ट फोटो में ये कार कोच्चि के एक चार्जिंग स्टेशन पर खड़ी नजर आई। किआ सिरोस EV मुख्य रूप से टाटा पंच EV और विंडसर EV जैसे कॉम्पटीटर को चुनौती देगी। चुनिंदा वैरिएंट टाटा नेक्सन EV, महिंद्रा XUV400 EV और अपकमिंग मारुति फ्रोंक्स EV को भी टक्कर दे सकते हैं। सिरोस EV की शुरुआती कीमत लगभग 14 लाख रुपए हो सकती है। टॉप वैरिएंट की कीमत 20 लाख रुपए तक हो सकती है। किआ कैरेंस क्लैविस EV की कीमतें 17.99 लाख रुपए से 24.49 लाख रुपए के बीच हैं।

सिरोस EV के एक्सपेक्टेड डिटेल

>> अपने एक्सटीरियर डिजाइन और स्टाइलिंग के मामले में सिरोस EV काफी हद तक ICE-ऑपरेटेड सिरोस जैसी ही है। टेस्ट म्यूल को आगे और पीछे से और विंडो लाइन तक पूरी तरह से कवर किया गया है। पिलर, ORVM और रूफ रेल जैसे अधिकांश दिखाई देने वाले हिस्से ICE-ऑपरेटेड सिरोस जैसे ही हैं। एक शार्क फिन एंटीना भी दिखाई दे रहा है।

>> इसमें EV-स्पेसिफिक विशेषताएं होंगी जैसे कि एक बंद ग्रिल और चार्जिंग पोर्ट के लिए एक स्लॉट मिलेगा। दक्षिण कोरिया में पहले देखे गए एक टेस्ट म्यूल में बाईं ओर चार्जिंग पोर्ट लगा हुआ था। यह टेस्ट वाहन भी पूरी तरह से कवर किया हुआ था। हालांकि, आगे और पीछे के लाइटिंग एलिमेंट ICE सिरोस जैसे ही दिखाई दिए।

>> आगे और पीछे के हिस्से में कुछ छोटे-मोटे बदलाव हो सकते हैं। साइड प्रोफाइल काफी हद तक एक जैसा ही रहेगा। हालांकि, कुछ EV-स्पेसिफिक बैजिंग हो सकती है। कोरिया में देखे गए टेस्ट व्हीकल में वही एलॉय व्हील्स देखे गए थे जो वर्तमान में ICE सिरोस में मिलते हैं। एकमात्र अंतर ग्रीन कलर के ब्रेक कैलिपर्स का था, जो व्हीकल के इलेक्ट्रिक बेस की तरफ इशारा करते हैं। पीछे की तरफ भी EV-स्पेसिफिक बैजिंग संभव है।

सिरोस EV का डायमेंशन

ICE सिरोस की तुलना में सिरोस EV की सड़क पर उपस्थिति काफी हद तक एक जैसी ही होगी। इसके डायमेंशन समान होने की उम्मीद है। यानी इसकी लंबाई 3,995 mm, चौड़ाई 1,805 mm और ऊंचाई 1,680 mm है। सिरोस का व्हीलबेस 2,550 mm है। इलेक्ट्रिक वर्जन के लिए कुछ विशेष कलर ऑप्शन उपलब्ध हो सकते हैं। हालांकि ICE सिरोस पहले से ही 8 आकर्षक मोनोटोन कलर्स में उपलब्ध है।

सिरोस EV की एक्सपेक्टेड रेंज

अभी इसके स्पेसिफिकेशन की ऑफिशियली पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद है कि सिरोस EV में हुंडई इंस्टर EV से बैटरी पैक लिए जा सकते हैं। इंसटर EV में 42 kWh या 49 kWh का बैटरी पैक इस्तेमाल होता है। इन बैटरी पैक में निकल मैंगनीज कोबाल्ट (NMC) रसायन होता है। बड़े बैटरी पैक के साथ इसकी रेंज 370Km है। लगभग 30 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज किया जा सकता है।

(मंजू कुमारी)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story