JSW SUV: जेएसडब्ल्यू भारत में लॉन्च करेगी पहली SUV, जानें फीचर्स, इंजन और लॉन्च डिटेल्स

jsw Group to-launch-jetour-t2-hybrid-suv-in-india check price
X

जेएसडब्ल्यू भारत में पहली SUV लॉन्च करेगी 

जेएसडब्ल्यू भारत में अपनी पहली SUV लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी इसका निर्माण भारत में ही करेगी। इसके लिए महाराष्ट्र के संभाजी नगर (औरंगाबाद) में फैक्ट्री शुरू करने की तैयारी है।

JSW SUV: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में हैचबैक से लेकर SUV सेगमेंट तक लगातार नए मॉडल्स लॉन्च किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब JSW Group भी SUV सेगमेंट में कदम रखने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, JSW जल्द ही भारत में अपनी पहली SUV लॉन्च कर सकती है, जिससे बाजार में प्रतिस्पर्धा और तेज होने वाली है।

जल्द लॉन्च होगी नई JSW SUV

रिपोर्ट्स के अनुसार, JSW की ओर से भारत में जो नई SUV लॉन्च की जा सकती है, वह JSW Jetour T2 हो सकती है। यह SUV इंटरनेशनल मार्केट में पहले से मौजूद है और अब इसे भारतीय बाजार के लिए तैयार किया जा रहा है। लॉन्च के साथ ही JSW SUV सेगमेंट में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएगी।

क्या होंगी खासियतें?

  • जानकारी के मुताबिक, JSW की यह SUV पेट्रोल के साथ-साथ प्लग-इन हाइब्रिड टेक्नोलॉजी में भी पेश की जा सकती है। SUV को मोनोकॉक चेसिस पर तैयार किया जाएगा, जिससे बेहतर राइड क्वालिटी और सेफ्टी मिलने की उम्मीद है।
  • प्लग-इन हाइब्रिड वेरिएंट में 26.7 kWh की बैटरी दी जा सकती है, जो इलेक्ट्रिक मोड में लगभग 139 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर कर सकती है। यह फीचर इसे अपने सेगमेंट में खास बना सकता है।

Chery के साथ साझेदारी

JSW ने भारत में SUV लॉन्च करने के लिए चीन की वाहन निर्माता कंपनी Chery के साथ साझेदारी की है। इसी पार्टनरशिप के तहत Jetour ब्रांड की SUV को भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है। यह JSW की ऑटोमोबाइल सेगमेंट में बड़ी रणनीतिक एंट्री मानी जा रही है।

इंजन और परफॉर्मेंस

हालांकि कंपनी की ओर से अभी आधिकारिक तौर पर इंजन डिटेल्स का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन उम्मीद है कि इस SUV में दो इंजन ऑप्शन मिल सकते हैं। पहला 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन, जो करीब 154 bhp की पावर और 220 Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। वहीं, दूसरा ऑप्शन 2.0 लीटर प्लग-इन हाइब्रिड इंजन का हो सकता है, जिससे लगभग 221 bhp की पावर और 390 Nm का टॉर्क मिलने की संभावना है।

भारत में बनेगी कार

जेएसडब्ल्यू इस SUV का निर्माण भारत में ही करेगी। इसके लिए महाराष्ट्र के संभाजी नगर (औरंगाबाद) में फैक्ट्री शुरू करने की तैयारी चल रही है। स्थानीय स्तर पर निर्माण होने से SUV की कीमत को प्रतिस्पर्धी बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

JSW की यह नई SUV भारतीय बाजार में आने के बाद मिड-सेगमेंट SUV कैटेगरी में एक नया विकल्प बनकर उभर सकती है।

(मंजू कुमारी)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story