HMSI: होंडा ने दो लोकप्रिय 125cc मॉडल्स के नए स्पेशल एडिशन लॉन्च किए, जानें डिटेल

honda-dio-125-x-edition-shine-125-limited-edition-price and features
X

Honda Dio 125 X-Edition स्कूटर और Honda Shine 125 Limited Edition बाइक पेश

होंडा ने शाइन 125 लिमिटेड एडिशन और Dio 125 X-Edition के दोनों नए मॉडल्स की बुकिंग शुरू कर दी है। नए एडिशन के जरिए कंपनी का लक्ष्य राइडर्स को स्टाइल, कम्फर्ट और भरोसेमंद परफॉर्मेंस देना है।

HMSI: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने भारतीय बाजार में अपने दो लोकप्रिय 125cc मॉडल्स के नए स्पेशल एडिशन लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने Honda Dio 125 X-Edition स्कूटर और Honda Shine 125 Limited Edition बाइक को पेश किया है, जिन्हें खासतौर पर आज के युवा और डेली कम्यूटर राइडर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। Dio 125 X-Edition की एक्स-शोरूम कीमत 87,733 रुपये रखी गई है, जबकि Shine 125 Limited Edition 86,211 रुपये में उपलब्ध है।

Dio 125 X-Edition में क्या है खास?

होंडा ने Dio 125 X-Edition को एक नए और दमदार लुक के साथ पेश किया है। इसके बॉडी पैनल्स पर दिए गए एक्सक्लूसिव X-Edition ग्राफिक्स इसे बोल्ड और यूथफुल अपील देते हैं। स्कूटर में ड्यूल-टोन कलर स्कीम दी गई है, जिसमें Pearl Deep Ground Grey और Pearl Siren Blue का कॉम्बिनेशन मिलता है। यह साइबर ड्रिफ्ट थीम से इंस्पायर्ड डिजाइन स्कूटर को एक अलग पहचान और एनर्जेटिक स्टांस देता है। इसके अलावा, इसमें Mat Frash कलर के आकर्षक अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो इसकी स्पोर्टी अपील को और बढ़ाते हैं। स्कूटर के साइड में लगे X-Edition डेकल्स इसके “X-फैक्टर” को हाइलाइट करते हैं। यह मॉडल खासतौर पर Gen-Z और युवा वर्किंग राइडर्स के लिए तैयार किया गया है।

Shine 125 Limited Edition में क्या है खास?

होंडा Shine 125 Limited Edition में वही भरोसेमंद 125cc इंजन मिलता है, लेकिन अब इसे मॉडर्न और मिनिमलिस्ट डिजाइन थीम के साथ पेश किया गया है। इस बाइक में नए प्रीमियम ग्राफिक्स दिए गए हैं, जो इसकी आइकॉनिक पहचान को बनाए रखते हुए इसे ज्यादा रिफाइंड लुक देते हैं। यह Pearl Siren Blue कलर में उपलब्ध है और इसमें pyrite brown फिनिश वाले अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो इसके क्लासिक और प्रीमियम लुक को और बेहतर बनाते हैं। इसका “क्लीन सरफेस” डिजाइन सादगी और फंक्शनैलिटी को दर्शाता है।

कीमत और बुकिंग डिटेल्स

दोनों नए मॉडल्स की बुकिंग शुरू हो चुकी है। ग्राहक इन्हें कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी डीलरशिप पर जाकर बुक कर सकते हैं।

Dio 125 X-Edition – ₹87,733

Shine 125 Limited Edition – ₹86,211

कंपनी के अनुसार, Dio 125 X-Edition में Gen-Z डिजाइन टीम की बोल्ड और यूथफुल सोच देखने को मिलती है, जबकि Shine 125 Limited Edition क्लीन और टाइमलेस डिजाइन अप्रोच को दर्शाता है। इन नए एडिशन के जरिए होंडा का लक्ष्य राइडर्स को स्टाइल, कम्फर्ट और भरोसेमंद परफॉर्मेंस का बेहतरीन संतुलन देना है।

(मंजू कुमारी)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story