Farhan Akhtar Mercedes: इस हीरो ने खरीदी 4 करोड़ रुपए की लग्जरी SUV, मसाज सीट की सुविधा भी मिलेगी

X
फरहान ने खरीदी खरीदी 4 करोड़ की कार
फरहान अख्तर ने मर्सिडीज मायबैक GLS 600 SUV खरीदी है। बॉीलीवुड में मर्सिडीज मायबैक कई सितारे खरीद चुके हैं। इस लग्जरी SUV को परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है।
Farhan Akhtar new Mercedes GLS 600: फरहान अख्तर ने मर्सिडीज मायबैक GLS 600 SUV खरीदी है। बॉीलीवुड में मर्सिडीज मायबैक कई सितारे खरीद चुके हैं। इस लग्जरी SUV को परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। इस लग्जरी SUV की ऑनरोड प्राइस 4 करोड़ रुपए से ज्यादा है। फरहान से पहले मर्सिडीज मायबैक GLS 600 SUV को रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर, संजय दत्त, कृति सैनन, शाहिद कपूर, अजय देवगन, आयुष्मान खुराना और शिल्पा शेट्टी जैसे कई सितारे खरीद चुके हैं।
मर्सिडीज मायबैक GLS 600 का इंजन
- मर्सिडीज मायबैक GLS 600 SUV में 4.0 लीटर का दमदार ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V8 पेट्रोल इंजन दिया गया है।
- ये 48V EQ बूस्ट माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम से लैस है। यह इंजन 550 बीएचपी की पावर और 770 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क जनरेट करता है।
- इसमें 9 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। यह लग्जरी SUV 0-100 kmph की रफ्तार महज 4.9 सेकेंड में पकड़ सकती है।
मर्सिडीज मायबैक GLS 600 का इंटीरियर
- इसमें 4-सीटर और 5-सीटर कॉन्फिगरेशन मिलता है। रियर सीट पर फर्स्ट-क्लास लाउंज का एक्सपीरियंस मिलता है।
- इसमें रिक्लाइनिंग सीट्स मिलती हैं, जो कि वेंटिलेशन, हीटिंग और मसाज फंक्शन से लैस है।
- रियर सीट पर फोल्डिंग टेबल और रेफ्रिजरेटर कंपार्टमेंट मिलता है। इसमें एयर सस्पेंशन भी मिलता है।
- केबिन को बाहरी शोर से पूरी तरह से अलग रखने के लिए अतिरिक्त साउंड इंसुलेशन दिया गया है।
मर्सिडीज मायबैक GLS 600 की सेफ्टी
- इसमें वर्टिकल क्रोम स्लैट्स के साथ बड़ी मेबैक ग्रिल और बोनट पर मर्सिडीज स्टार दिया गया है।
- इसमें 23-इंच तक के मायबैक एलॉय व्हील्स, ऑटोमैटिक साइड स्टेप, डुअल 12.3-इंच डिजिटल स्क्रीन दी है।
- इसमें MBUX इन्फोटेनमेंट सिस्टम, बर्मेस्टर साउंड सिस्टम, ADAS और 8 एयरबैग्स जैसे सेफ्टी फीचर्स भी दिए हैं।
(मंजू कुमारी)
