Euro Spec BYD Atto 2: भारतीय सड़कों पर दौड़ती नजर आई ये ई-कार, महिंद्रा और टाटा को टक्कर देने की तैयारी

Euro spec BYD Atto 2 Coming to India, Spy Shots Surface: भारतीय बाजार के इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर सेगमेंट में कई कंपनियों की जड़ें काफी मजबूत हो चुकी है। खासकर, MG मोटर इस सेगमेंट में कमाल कर रही है। ये लगभग सेगमेंट की नंबर-1 टाटा मोटर्स के पास पहुंच चुकी है। वहीं, चीनी कंपनी BYD यानी बिल्ड योड ड्रीम भी इसमें बेहतर प्रदर्शन कर रही है। अब यूरो-स्पेक मॉडल की कीमत के खुलासे के कुछ समय बाद ही BYD अट्टो 2 को भारत में देखा गया है। हालांकि, यह पूरी तरह से पैक थी। इसके बाद भी टेल लाइट और साइड डिजाइन इसकी असली पहचान बताते हैं। यूके में बेस-स्पेक के लिए इसकी कीमत GBP 30,850 (लगभग 32.5 लाख रुपए) तय की गई है।
यूरो-स्पेक अट्टो 2 की डिटेल
>> इस चीनी कंपनी का यूरो-स्पेक अट्टो 2 भारत में भी यही स्पेसिफिकेशन्स अपनाता है। अट्टो 2 की लंबाई 4.3 मीटर है। इसका पावरट्रेन 45kWh BYD ब्लेड बैटरी द्वारा ऑपरेटेड है, जो WLTP के अनुसार 463 KM (शहर) और 312 KM (शहर + हाईवे) की रेंज प्रदान करती है। मैकेनिकल तौर पर, अट्टो 2 में 130kW/290Nm का FWD इंजन है, जो 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार 7.9 सेकंड में पकड़ सकता है। इसकी अधिकतम गति 160 किमी प्रति घंटा है।
>> डिजाइन और फंक्शनैलिटी के लिहाज से अट्टो 2 में एक स्लीक फ्रंट फेसिया, 'मोबियस रिंग' से कनेक्टेड LED टेल लाइट्स, NFC की, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले, पैनोरमिक सनरूफ, एल्युमीनियम रूफ रेल्स, इलेक्ट्रिक फोल्डिंग ORVMs और रेन सेंसर्स दिए गए हैं। यह मानते हुए कि यूरो-स्पेक वर्जन की कीमतों में कुछ मामूली बदलाव किए गए हैं। ऐसे में उम्मीद है कि इसकी कीमत लगभग 35 लाख रुपए होगी, जो इसे सेगमेंट में ऊपर की इलेक्ट्रिक गाड़ियों जैसे कि टाटा हैरियर EV और महिंद्रा XEV 9e के मुकाबले खड़ा करेगी।
महिंद्रा XEV 9e से होगा मुकाबला
मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए, XEV 9e में 210kW/380Nm का इंजन है जो 79kWh BYD ब्लेड बैटरी के साथ आता है, जिसकी रेंज 656 Km बताई गई है। रियल वर्ल्ड रेंज टेस्ट में ये पूरी तरह चार्ज होने पर 462 Km की दूरी तय करने में कामयाब रही। महिंद्रा का फायदा इसकी ब्रांड धारणा है, जो पुरानी कारों के बाजार में मूल्य बनाए रखने में अहम भूमिका निभाती है। हालांकि, BYD बैटरी टेक्नोलॉजी में अग्रणी है, लेकिन अगर यह भारत में लॉन्च होती है, तो इसकी बाजार स्थिति इसमें अहम भूमिका निभाएगी।
टाटा हैरियर ईवी से होगा मुकाबला
टाटा हैरियर EV भी इस मामले में पीछे नहीं है, इसमें QWD सेटअप और 175kW/504Nm का इंजन है। इसकी रेंज 622 Km बताई गई है। हालांकि, अभी इसके रियल रेंज आंकड़े सामने नहीं आए हैं, लेकिन 25 से 35 लाख रुपए का सेगमेंट काफी चर्चा में है। हालांकि, BYD ने भारत के लिए अट्टो 2 की ऑफिशिलयली पुष्टि नहीं की है, लेकिन इसे यहां लॉन्च किया जाता है, तो इसकी कीमत अग्रेसिव होनी चाहिए।
(मंजू कुमारी)
