Electric SUV: महिंद्रा ग्लोबली लॉन्च करेगी XEV 9S इलेक्ट्रिक कार, टीजर में सामने आए फीचर

Electric SUV Mahindra XEV 9S to launch soon check details
X

 27 नवंबर को नई इलेक्ट्रिक एसयूवी Mahindra XEV 9S लॉन्च करेगी

महिंद्रा भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहन पोर्टफोलियो को और मजबूत करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है। कंपनी 27 नवंबर को नई इलेक्ट्रिक एसयूवी Mahindra XEV 9S लॉन्च करेगी।

Electric SUV: भारत की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा (Mahindra) बहुत जल्द अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी Mahindra XEV 9S को पेश करने जा रही है। लॉन्च से पहले कंपनी ने सोशल मीडिया पर इस एसयूवी का नया टीजर जारी किया है, जिसमें इसके डिजाइन और कुछ प्रमुख फीचर्स की झलक दिखाई गई है।

जल्द लॉन्च होगी नई इलेक्ट्रिक SUV

महिंद्रा भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहन पोर्टफोलियो को और मजबूत करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है। कंपनी अब अपनी अगली इलेक्ट्रिक एसयूवी Mahindra XEV 9S को लॉन्च करने की तैयारी में है। इसे भारत में 27 नवंबर को आधिकारिक तौर पर पेश किया जाएगा। यह मॉडल मौजूदा Mahindra XEV 9e के ऊपर पोजिशन किया जाएगा।

टीजर में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर जारी टीजर के मुताबिक, नई XEV 9S में कई प्रीमियम फीचर्स देखने को मिलेंगे। इनमें पैनोरमिक सनरूफ, नए डिजाइन की एलईडी हेडलाइट्स और डीआरएल, शार्क फिन एंटीना, ब्लैक ग्लॉस फिनिश एक्सटीरियर पेंट शामिल हैं।

इन बदलावों से स्पष्ट है कि नई XEV 9S को स्टाइल और टेक्नोलॉजी दोनों के लिहाज से एक अपमार्केट एसयूवी के रूप में पेश किया जाएगा।

बैटरी और रेंज के ऑप्शन

महिंद्रा ने अभी बैटरी पैक से जुड़ी सभी जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, XEV 9S में दो बैटरी ऑप्शन मिल सकते हैं:

59 kWh बैटरी पैक — लगभग 542 किमी की अनुमानित रेंज

79 kWh बैटरी पैक — करीब 656 किमी तक की संभावित रेंज

इन आंकड़ों के आधार पर, Mahindra XEV 9S भारतीय ईवी बाजार में लंबी रेंज वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी के रूप में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा सकती है।

(मंजू कुमारी)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story