Electric BMW iX3: फुल चार्ज करने के बाद 805km तक फर्राटा भरेगी ये कार, 400kW की चार्जिंग भी करेगी सपोर्ट

फुल चार्ज करने के बाद 805km तक दौड़ेगी ये कार
Electric BMW iX3 Unveiled with 805km Range: लग्जरी कार बनाने वाली जर्मनी की कंपनी BMW ने आज अपनी नई इलेक्ट्रिक कार पेश की। कंपनी ने इस ऑल न्यू कार को iX3 नाम दिया है। खास बात ये है कि इस कार को बार-बार चार्जिंग करने की टेंशन से आप फ्री हो जाएंगे। दरअसल, कंपनी का ऐसा दावा है कि फुल चार्ज पर इसकी WLTP-सर्टिफाइट रेंज 805Km तक है। इतना ही नहीं, ये 400kW की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कुल मिलाकर ये अपने आप में रेंज और चार्जिंग की सभी खूबियों से लैस है। इस कंपनी ने अपने न्यू क्लास प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है। इस प्लेटफॉर्म पर तैयार होने वाली ये पहली इलेक्ट्रिक कार भी है। चलिए इस कार के बारे में सब कुछ डिटेल से जानते हैं।
BMW iX3 की खास बातें
- इसमें BMW की 6th जनरेशन की ई-ड्राइव टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें 20% से ज्यादा एनर्जी डेनिसिटी वाली सेल बैटरी, 800V आर्किटेक्चर शामिल है।
- iX3 इलेक्ट्रिक कार में दो इलेक्ट्रिक मोटर शामिल की जा सकती हैं, जिनमें एक्स-ड्राइव वैरिएंट के लिए फ्रंट एक्सल पर एक ASM मोटर को फिट किया जा सकता है।
- ये सिम्बायोटिक ब्रेक से लैस हो सकती है, जो एनर्जी रीकुपरेशन की मदद से 98% ब्रेकिंग को कैपेबल बनाते हैं। न्यू iX3 का प्रोडक्शन नवंबर 2025 में शुरू होने की उम्मीद है।
- BMW iX3 की खास बात है कि ये 400kW फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ये 10 मिनट में 372Km तक की रेंज के लिए चार्ज कर देगा। फुल चार्ज पर ये 805Km की रेंज देगी।
- जो लोग एक बार में लंबा सफर तय करना चाहते हैं उनके लिए ये बढ़िया विकल्प साबित होगी। माना जा रहा है कि कंपनी के लिए नए इलेक्ट्रिक युग की शुरुआती भी करेगी।
BMW iX3 का एक्सटीरियर
- BMW की इस इलेक्ट्रिक कार में वर्टीकली ऑरिओंटेड किडनी ग्रिल, क्रोम लाइट की जगह हॉरिजोंटल लाइट सिग्नेचर, फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल को शामिल किया गया है।
- इसमेंडोर ट्रिम्स के साथ एक रैपअराउंड कॉकपिट मिलेगा। ये इलेक्ट्रिक SUV लाइट और साउंड के एक एनिमेटेड सीक्वेंस के साथ पैसेंजर का वेलकम भी करती है।
BMW iX3 का इंटीरियर
- इस इलेक्ट्रिक कार में नए ऑपरेटिंग सिस्टम X पर चलने वाला BMW पैनोरमिक आईड्राइव पेश किया गया है।
- कार में कई डिस्प्ले एलिमेंट, सेंट्रल फ्री-कट डिस्प्ले, नए कंट्रोल के साथ मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील मिलेगा।
- एक 3D हेड्स-अप डिस्प्ले शामिल है, जो इस कार के इंटीरियर को प्रीमियम टच देने में कोई कसर नहीं छोड़ते।
(मंजू कुमारी)
