Kei Cars: जापान मोबिलिटी शो में BYD ने पेश की पहली Kei Car BYD Racco, जानें फीचर्स

byd unveils first kei-car-racco-in-japan Mobility Show 2025
X

जापान मोबिलिटी शो में BYD ने पेश की पहली Kei Car BYD Racco

BYD Racco का केबिन मिनिमलिस्ट और प्रैक्टिकल डिजाइन पर बेस्ड है। इसमें एक फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, तीन-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और पर्याप्त स्टोरेज स्पेस दिया है।

Kei Cars: चीन की वाहन निर्माता कंपनी BYD जापान के बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए तेजी से कदम बढ़ा रही है। कंपनी पहले से ही Dolphin, Seal, Yuan Plus (Atto 3) और Sealion 7 जैसे मॉडल्स की बिक्री कर रही है। जापान में Kei Cars की हिस्सेदारी लगभग 38% है, जो BYD के लिए बड़ा अवसर साबित हो सकता है। इसी रणनीति के तहत कंपनी ने Japan Mobility Show 2025 में अपनी पहली Kei Car — BYD Racco को पेश किया है। आइए जानते हैं, इस छोटी लेकिन स्मार्ट इलेक्ट्रिक कार की खासियतें।

BYD Racco Kei Car का डिज़ाइन

  • Racco का लुक बाकी Kei Cars की तरह कॉम्पैक्ट और बॉक्सी है, जिससे इसे अधिक इंटीरियर स्पेस मिलता है। इसकी लंबाई 3,395 मिमी, चौड़ाई 1,475 मिमी और ऊंचाई 1,800 मिमी है — जो Kei Car सेगमेंट के नियमों के अनुरूप है।
  • फ्रंट डिजाइन में क्लोज्ड ग्रिल, गोल फॉग लैंप्स और सपाट बंपर दिए गए हैं। लगभग 90-डिग्री झुकी विंडशील्ड, ड्यूल ए-पिलर और ब्लैक-आउट रूफ डिज़ाइन इसे मॉडर्न लुक देते हैं।
  • पीछे की तरफ स्लाइडिंग डोर्स और स्पोर्टी अलॉय व्हील्स का इस्तेमाल किया गया है। व्हीलबेस को अधिकतम करने के लिए पहियों को किनारों पर लगाया गया है, जिससे कार के ओवरहैंग्स छोटे और स्पेस का उपयोग बेहतर हुआ है।

इंटीरियर और फीचर्स

BYD Racco का केबिन मिनिमलिस्ट और प्रैक्टिकल डिजाइन पर बेस्ड है। इसमें एक फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, तीन-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और पर्याप्त स्टोरेज स्पेस दिया गया है। कंपनी इसे कई सेफ्टी फीचर्स से लैस करने की योजना बना रही है, जिससे यह शहरी यात्रियों के लिए एक सुरक्षित और आरामदायक विकल्प बने।

बैटरी और परफॉर्मेंस

हालांकि BYD ने इसके पावरट्रेन की पूरी जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि Racco में 20 kWh LFP बैटरी पैक मिलेगा।

WLTC मानक के अनुसार इसकी रेंज लगभग 180 किमी तक हो सकती है। यह कार 100 kW फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी और इसमें हीट पंप एयर कंडीशनिंग सिस्टम भी दिया जाएगा, जो बैटरी की दक्षता और केबिन कंफर्ट दोनों को बढ़ाता है।

संभावित कीमत और लॉन्च

BYD Racco Kei Car की शुरुआती कीमत JPY 2 मिलियन (लगभग ₹11.6 लाख) से JPY 2.5 मिलियन (लगभग ₹15 लाख) के बीच हो सकती है। यह कार जापानी बाजार में Honda N-Box, Suzuki Spacia और Nissan Sakura जैसी लोकप्रिय Kei Cars को टक्कर देगी। इसका लॉन्च 2026 में जापान में होने की संभावना है।

(मंजू कुमारी)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story