Price Hike: BYD ने बढ़ाए प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV के दाम, लेकिन 31 दिसंबर पुराने रेट पर बुकिंग

byd-sealion-7 Electric suv prices hike from 1 january
X

BYD ने प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV BYD Sealion 7 की कीमतें बढ़ाने का ऐलान किया

फरवरी 2025 में लॉन्च के बाद से BYD भारत में Sealion 7 इलेक्ट्रिक एसयूवी की 2 हजार से अधिक यूनिट्स बेच चुकी है। यह सेगमेंट की प्रीमियम EV के लिए शानदार प्रदर्शन है।

Price Hike: BYD इंडिया ने अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV BYD Sealion 7 की कीमतें बढ़ाने का ऐलान किया है। नई कीमतें 1 जनवरी 2026 से लागू होंगी। हालांकि, कंपनी ने स्पष्ट किया है कि 31 दिसंबर 2025 तक बुकिंग करने वाले ग्राहक मौजूदा एक्स-शोरूम कीमतों का ही लाभ उठा सकेंगे। फिलहाल, Sealion 7 का प्रीमियम वेरिएंट ₹48.90 लाख और परफॉर्मेंस वेरिएंट ₹54.90 लाख (दोनों एक्स-शोरूम) में उपलब्ध है।

कंपनी ने कीमत बढ़ोतरी का विशेष कारण नहीं बताया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह नए साल की शुरुआत में कीमत समायोजन की ऑटो इंडस्ट्री की सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है। फरवरी 2025 में लॉन्च के बाद से BYD भारत में Sealion 7 की 2,000 से अधिक यूनिट्स बेच चुकी है, जो इस सेगमेंट की प्रीमियम EV के लिए मजबूत बिक्री है।

BYD इंडिया के इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स (EPV) बिजनेस प्रमुख राजीव चौहान ने कहा- “2026 में होने वाले मूल्य बदलावों को देखते हुए, हम चाहते हैं कि जो ग्राहक Sealion 7 खरीदने की योजना बना रहे हैं, वे 31 दिसंबर 2025 तक मौजूदा कीमतों का लाभ उठा सकें। जैसे-जैसे हम अपने डीलर नेटवर्क और ग्राहक टचपॉइंट्स का विस्तार कर रहे हैं, Sealion 7 हमारी एडवांस और हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक मोबिलिटी रणनीति का मुख्य आधार बनी रहेगी।”

दो वेरिएंट, समान बैटरी — अलग पावर

Sealion 7 दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है, और दोनों में 82.56 kWh बैटरी पैक दिया गया है।

प्रीमियम वेरिएंट (RWD, सिंगल मोटर) — 308 bhp

परफॉर्मेंस वेरिएंट (AWD, डुअल मोटर) — कुल 523 bhp

परफॉर्मेंस

RWD मॉडल 0–100 km/h: 6.7 सेकंड

AWD परफॉर्मेंस मॉडल 0–100 km/h: 4.5 सेकंड

रेंज

सिंगल मोटर मॉडल: 587 km

AWD परफॉर्मेंस मॉडल: 542 km

डीलर नेटवर्क विस्तार

कंपनी ग्राहक सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए अपने नेटवर्क का विस्तार कर रही है। वर्तमान में BYD इंडिया के पास 40 शहरों में 47 शोरूम मौजूद हैं।

(मंजू कुमारी)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story