BYD Sealion 7: 1 जनवरी आते ही ग्राहकों को लगेगा बड़ा झटका! कंपनी इस कार की कीमत में कर देगी इजाफा

1 जनवरी से महंगी हो जाएगी ये कार
BYD India price hike for Sealion 7 from January 2026: BYD इंडिया ने अपनी कार की कीमत को बढ़ाने का एलान किया है। दरअसल, न्यू एनर्जी व्हीकल (NEV) बनाने वाली कंपनी BYD की लोकल सब्सिडियरी कंपनी ने अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक BYD सीलियन 7 SUV की कीमत में 1 जनवरी, 2026 से बढ़ोतरी की घोषणा की है। भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में दिखाए जाने के बाद से सीलियन 7 की भारत में 2,000 से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं। बता दें कि 31 दिसंबर 2025 तक सीलियन 7 बुक करने वाले ग्राहकों के लिए पुरानी कीमत लागू रहेगी।
भारतीय बाजार में सीलियन 7 को दो वैरिएंट में खरीदा जा सकता है। इसमें परफॉर्मेंस (82.56kWh) की एक्स-शोरूम कीमत 54.90 लाख रुपए और प्रीमियम (82.56kWh) की एक्स-शोरूम कीमत 48.90 लाख रुपए है। सीलियन 7 प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV डिजाइन, टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस के लिए ग्राहकों की मजबूत डिमांड को दिखाता है।
सीलियन 7 इलेक्ट्रिक SUV की खास बातें
- सीलियन 7 में BYD की एडवांस्ड iTAC (इंटेलिजेंस टॉर्क एडैप्शन कंट्रोल) और CTB (सेल-टू-बॉडी) टेक्नोलॉजी इंटीग्रेट की गई है, जिसमें ब्लेड बैटरी चेसिस के स्ट्रक्चरल हिस्से के तौर पर है।
- इससे केबिन स्पेस, हैंडलिंग और सेफ्टी बेहतर होती है। परफॉर्मेंस वैरिएंट की बात करें तो ये 390kW पावर और 690Nm टॉर्क जनरेट करता है। ये 4.5 सेकंड में 0–100kmph स्पीड पकड़ लेती है।
- सिंगल चार्ज पर 542km रेंज (NEDC) देती है। प्रीमियम वैरिएंट की बात करें तो ये 230kW पावर और 380Nm टॉर्क जनरेट करता है। ये 6.7 सेकंड में 0–100kmph स्पीड पकड़ लेती है।
- सिंगल चार्ज पर ये 567km रेंज (NEDC) देती है। इसके डाइमेंशन की बात करें तो 4,830mm लंबाई और 2,930mm व्हीलबेस है। ग्लोबल NCAP टेस्ट में इसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।
देशभर में कंपनी के 47 शोरूम
BYD इंडिया अभी देश के 40 शहरों में 47 शोरूम चला रही है, जिससे इसके EV पोर्टफोलियो तक पहुंच बढ़ रही है। साथ ही, कस्टमर एक्सपीरियंस बेहतर हो रहा है। दुनिया भर में BYD ने 14 मिलियन से ज्यादा NEV बेचे हैं, जिससे 118.3 बिलियन kg से ज्यादा CO एमिशन कम हुआ है, जो लगभग 1.90 बिलियन पेड़ों के कार्बन सोखने के बराबर है। कंपनी की कारों को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। BYD टॉप-10 सबसे वैल्यूएबल ग्लोबल ऑटोमोटिव ब्रांड्स (Kantar BrandZ) में शामिल है।
भारत में 2000 से ज्यादा यूनिट बिकीं
BYD इंडिया में इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स के हेड राजीव चौहान ने बताया, "BYD SEALION 7 ने भारतीय कस्टमर्स के दिलों में जगह बनाई है, कम समय में इसकी 2,000 से ज्यादा यूनिट्स बिकी हैं। आने वाले प्राइस रिवीजन के साथ, जो कस्टमर्स खरीदने का इंतजार कर रहे थे, वे साल के आखिर तक मौजूदा प्राइस का फायदा उठा सकते हैं। जैसे-जैसे हम अपने डीलरशिप नेटवर्क को बढ़ा रहे हैं।"
(मंजू कुमारी)
