BYD Milestone: दुनिया में दिखा BYD का दम, अब तक बेच डाली 1.3 करोड़ इलेक्ट्रिक कार; भारत में हिट हुआ ये मॉडल

दुनिया में दिखा BYD का दम, अब तक बेच डाली 1.3 करोड़ इलेक्ट्रिक कार; भारत में हिट हुआ ये मॉडल
X
चीनी कंपनी BYD (बिल्ड योर ड्रीम) ने ग्लोबल मार्केट के न्यू एनर्जी व्हीकल (NAV) सेक्टर में एक ऐतिहासिक मुकाम को हासिल कर लिया है।

BYD achieves 13 million NEV production milestone: चीनी कंपनी BYD (बिल्ड योर ड्रीम) ने ग्लोबल मार्केट के न्यू एनर्जी व्हीकल (NAV) सेक्टर में एक ऐतिहासिक मुकाम को हासिल कर लिया है। दरअसल, कंपनी ने दुनियाभर के लिए 13 मिलियन (1.3 करोड़) यूनिट प्रोडक्शन का उपलब्धि को हासिल किया है। यह उपलब्धि न केवल BYD की रेपिड मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी को दिखात है, बल्कि ग्लोबल NEV मार्केट में इसकी लीडिंग स्थिति को भी मजबूत करती है। अकेले 2025 की पहली छमाही में, BYD ने चीन में 2.113 मिलियन से ज्यादा यूनिट बेचीं, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 31.5% की मजबूत ग्रोथ को दिखाता है।

सालाना आधार पर 128% की ग्रोथ मिली

इस बीच, इसके इंटरनेशनल ऑपरेशंस में भी तेजी से वृद्धि देखी गई और विदेशों में बिक्री 4,72,000 यूनिट तक पहुंच गई, जो साल-दर-साल 128.5%की बेहत शानदार वृद्धि है। इन मजबूत आंकड़ों की बदौलत BYD ने न केवल गलोबल NEV इंडस्ट्री में अपना दबदबा बनाए रखा है, बल्कि 13 मिलियन नए एनर्जी व्हीकल का प्रोडक्शन करने वाली दुनिया की पहली वाहन निर्माता कंपनी भी बन गई है। यह एक ऐसी उपलब्धि है जिसने उद्योग के लिए एक नया मानक स्थापित किया है।

दुनियाभर में बढ़ रही BYD की डिमांड

यह प्रोडक्शन उपलब्धि BYD की तकनीक और दृष्टिकोण में बढ़ते उपभोक्ता विश्वास को भी दर्शाती है। अपने घरेलू बाजार और विदेशों दोनों में कंपनी का दबदबा भी देखने को मिल रहा है। जैसे-जैसे इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड व्हीकल की ग्लोबल डिमांड बढ़ती जा रही है, BYD का मजबूत प्रदर्शन और औद्योगिक प्रगति टिकाऊ परिवहन के भविष्य को आकार देने वाले एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में इसकी भूमिका को हाइलाइट करती है।

BYD अट्टो 3 बनी पॉपुलर ई-कार

BYD अट्टो 3, जिसे अपने घरेलू बाजार चीन में युआन प्लस ने आधिकारिक तौर पर दुनिया भर में 10 लाख बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। फरवरी 2022 में पहली बार लॉन्च हुई इस इलेक्ट्रिक SUV ने यह उपलब्धि केवल 31 महीनों में हासिल की है, जो कई अलग इंटरनेशनल मार्केट में इसकी निरंतर लोकप्रियता को दर्शाता है। भारतीय बाजार में भी अट्टो की भी जबरदस्त डिमांड है।

हर दिन 719 यूनिट बिक रहीं

चीन में इसकी सेल्स शानदार रही है। इस मॉडल ने पहले 14 महीनों में ही लगभग 3,00,000 यूनिट बेचीं। इसके बाद अगले 6 महीनों में 2,00,000 एक्स्ट्रा यूनिट बिकीं। बाकी 5 लाख यूनिट 25 महीनों के दौरान बेची गईं, जो मुख्य रूप से ग्लोबल मार्केट में बढ़ती डिमंड के कारण संभव हुई क्योंकि निर्यात 100 से ज्यादा देशों में फैल गया। BYD को 10 लाख यूनिट का आंकड़ा छूने में लगभग 1,391 दिन लगे। यानी औसतन हर दिन लगभग 719 व्हीकल बिके।

(मंजू कुमारी)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story