BMW SUV: बीएमडब्ल्यू ने लॉन्च की धांसू एसयूवी, जानें कीमत और फीचर्स में क्या खास?

X
बीएमडब्ल्यू X5 M Sport Pro वेरिएंट को और प्रीमियम लुक देने के लिए इसमें कई खास अपग्रेड्स किए गए हैं। इसमें प्रो किडनी ग्रिल, एयर डैम और एग्जॉस्ट ट्रिम पर हाई-ग्लॉस ब्लैक फिनिश मिलेगी।
BMW SUV: भारत में आम कारों के साथ-साथ लग्ज़री वाहनों की भी बड़ी मांग है। इसी सेगमेंट को मज़बूत करने के लिए BMW ने हाल ही में अपनी दमदार SUV X5 के नए वेरिएंट X5 M Sport Pro को लॉन्च किया है। इसमें पावरफुल इंजन, हाई-टेक फीचर्स और प्रीमियम डिज़ाइन अपग्रेड दिए गए हैं। BMW X5 M Sport Pro की एक्स-शोरूम कीमतें ₹1.02 करोड़ से ₹1.15 करोड़ के बीच रखी गई हैं। आइए जानते हैं इसकी खासियतें और इंजन ऑप्शन डिटेल।
BMW X5 M Sport Pro वेरिएंट लॉन्च
BMW ने X5 के नए वेरिएंट के तौर पर M Sport Pro को पेश किया है। दमदार इंजन विकल्प मिलते हैं।
- BMW X5 xDrive40i (पेट्रोल) – इसमें 3.0-लीटर, 6-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 381 HP पावर और 520 Nm टॉर्क जनरेट करता है। यह SUV सिर्फ 5.4 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ लेती है।
- BMW X5 xDrive30d (डीज़ल) – इसमें 3.0-लीटर डीज़ल इंजन दिया गया है, जो 286 HP पावर और 650 Nm टॉर्क देता है। इसकी 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार 6.1 सेकंड में पूरी हो जाती है।
- दोनों इंजनों के साथ 48V इलेक्ट्रिक मोटर भी जोड़ी गई है, जो अतिरिक्त 12 HP पावर और 200 Nm टॉर्क प्रदान करती है। इसमें 8-स्पीड ट्रांसमिशन, ड्राइविंग मोड्स और ऑल-व्हील ड्राइव तकनीक मिलती है।
खास फीचर्स
- BMW X5 M Sport Pro वेरिएंट को और प्रीमियम लुक देने के लिए इसमें कई खास अपग्रेड्स किए गए हैं। इसमें प्रो किडनी ग्रिल, एयर डैम और एग्जॉस्ट ट्रिम पर हाई-ग्लॉस ब्लैक फिनिश दी गई है, जबकि हाई-ग्लॉस रेड ब्रेक कैलिपर्स और M Sport ब्रेक्स इसके स्पोर्टी अंदाज़ को और निखारते हैं।
- पियानो ब्लैक एलिमेंट्स और M सीरीज की सीट बेल्ट्स भी इसे एक एक्सक्लूसिव टच देते हैं। SUV में 21-इंच अलॉय व्हील्स, कर्व्ड डिस्प्ले, फोर-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल और पैनोरमिक सनरूफ जैसे प्रीमियम फीचर्स मौजूद हैं। इसके अलावा, बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए हरमन कार्डन ऑडियो सिस्टम और स्मूद राइड के लिए एयर सस्पेंशन दिया गया है।
(मंजू कुमारी)
