Nissan Patrol SUV: अखिलेश यादव ने खरीदी ₹2 करोड़ की ये शानदार SUV, इंटीरियर आपको दीवना बना देगा

अखिलेश यादव ने खरीदी ₹2 करोड़ की ये शानदार SUV
Akhilesh Yadav Buys Nissan Patrol Luxury SUV: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव नई निसान पेट्रोल SUV के साथ देखे गए हैं। उनकी नई कार वाले वीडियो को ऑटोजर्नल इंडिया ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। इस वीडियो में व्हाइट SUV के साथ देखे गए। निसान पेट्रोल SUV है। यह एक बिल्कुल नई SUV है जो हाल ही में अखिलेश यादव के कलेक्शन में शामिल हुई है। निसान पेट्रोल मिडिल ईस्ट में एक बेहद पॉपुलर SUV है। यह जापानी मैन्युफैक्चरर की प्रमुख SUV है, लेकिन यह आधिकारिक तौर पर भारत में नहीं बेची जाती।
निसान पेट्रोल SUV में 5.6-लीटर V8 पेट्रोल इंजन लगा है, जो 405 hp का पावर और 560 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। SUV का विशाल इंजन 7-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है और इसमें मानक के रूप में फोर-व्हील-ड्राइव सिस्टम दिया गया है। एक बिल्कुल नई निसान पेट्रोल की कीमत आसानी से 2 करोड़ रुपए से ज्यादा हो सकती है। कई लोगों ने इस कार को इम्पोर्ट करके यहां रजिस्ट्रेशन कराया है।
निसान पेट्रोल SUV के फीचर्स
- इसमें लैदर स्टीयरिंग, लैदर गियरनॉब, आउटसाइड एयर ट्रेंप्रेचर डिस्प्ले, मैप पॉकेट, टिकट होल्डर के साथ सन-वाइजर, प्राइवेसी ग्लॉस दिया है।
- इसमें इल्युमिनेशन लाइट एडजेस्टर, क्रोम डोर हैंडल, CD/DVD, AM/FM रेडियो, MP3 और USB (आइपॉड+ कनेक्टिविटी) मिलता है।
- दमदार साउंड के लिए इसमें इंटेलिजेंट की मेमोरी से बोस का ऑडियो सिस्टम दिया है। जो कुल 13 प्रीमियम स्पीकर से लैस है।
- दूसरी पंक्ति में बैठने वालों के लिए इसमें 7-इंच का इंफोटेंमेंट सिस्टम भी मिलता है। जिससे सफर ज्यादा मदेजार हो जाता है।
निसान पेट्रोल SUV की सेफ्टी
- इसमें लेन डिपार्चर वार्निंग, मल्टी एयरबैग, हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल, साइड इम्पैक्ट प्रोटेक्शन सिस्टम (SIPS), ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन (BSD) दिया है।
- इसमें हिल होल्ड कंट्रोल, पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), ट्रैक्शन कंट्रोल भी मिलता है।
- इसमें इंजन इमोबिलाइजर, एंटी थेफ्ट अलार्म, हिल डिसेंट कंट्रोल, लिमिटेड स्लिप डिफ्रेंशियल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, हिल डिसेंट कंट्रोल, रियर सीट बेल्ट भी दी है।
(मंजू कुमारी)
