Mahindra BE 6 & XEV 9e: इन दोनों SUVs में कंपनी जोड़ेगी 70kWh का नया बैटरी पैक, सेल्स बढ़ाने का प्लान

इन दोनों SUVs में कंपनी जोड़ेगी 70kWh का नया बैटरी पैक, सेल्स बढ़ाने का प्लान
X

इन दोनों SUVs में कंपनी जोड़ेगी 70kWh का नया बैटरी पैक

महिंद्रा के लिए उसकी BE 6 और XEV 9e तेजी से आगे बढ़ रही हैं। ऐसे में अब महिंद्रा ने इन दोनों इलेक्ट्रिक SUVs में एक नया और बड़ा बैटरी पैक जोड़ने का मन बना लिया है।

70kWh Battery Pack Being Considered for BE 6 and 9e: महिंद्रा के लिए उसकी BE 6 और XEV 9e शानदार सेल्स आंकड़ों के साथ आगे बढ़ रही हैं। ऐसे में अब महिंद्रा ने इन दोनों इलेक्ट्रिक SUVs में एक नया और बड़ा बैटरी पैक जोड़ने का मन बना लिया है। कंपनी इन कारों में अब 70kWh बैटरी पैक को शामिल करने पर विचार कर रही है। इस बैटरी पैक को 59kWh और 79kWh के बीच रखा जाएगा। जिससे टॉप बैटरी पैक की तुलना में इनकी कीमत भी कम होगी। इतना ही नहीं, इस नए बैटरी पैक से लगभग 600Km की रेंज मिल सकती है। ये कंपनी की सेल्स को बढ़ाने में भी इजाफा करेगा।

महिंद्रा BE 6 के स्पेसिफिकेशंस

  • इस SUV में दो बैटरी ऑप्शन मिलते हैं। इसमें 59kWh और 79kWh का बैटरी ऑप्शन मिलता है।
  • खास बात यह है कि महिंद्रा इसमें लाइफटाइम वारंटी (पहले प्राइवेट ओनर के लिए) दे रही है।
  • इसमें मिलने वाला 59kWh वैरिएंट 231hp की पावर जनरेट करने में कैपेबिल है।
  • 79kWh वाला वैरिएंट 286hp की पावर और दोनों वैरिएंट में 380Nm का टॉर्क जनरेट करते हैं।

महिंद्रा BE 6 के फीचर्स

  • इसमें पैनोरमिक ग्लास रूफ + एंबियंट लाइटिंग मिलती है। इसके अलावा इस ईवी में 12.3-इंच का टचस्क्रीन और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है।
  • इसमें 16-स्पीकर वाला हर्मन कार्डॉन साउंड सिस्टम लगा हुआ है। इसमें 360° कैमरा, डुअल वायरलेस चार्जर, ADAS लेवल 2 जैसे फीचर्स मिलते हैं।
  • इसमें वेंटिलेटेड सीट्स, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और बहुत कुछ मिलता है। ये सभी फीचर्स इन SUV को काफी दमदार बनाने का काम करते हैं।

महिंद्रा BE 6 की रियर रेंज

  • अभी इसके 79kWh बैटरी पैक वाली BE 6 ईवी 682km तक जा सकती है। ये ईवी ऑटो कार इंडिया के टेस्ट में 449km की एवरेज रेंज ही दे पाई।
  • 59kWh वैरिएंट की क्लेम्ड रेंज 535km है। चार्जिंग को लेकर BE 6 काफी फ्लेक्सिबल है। AC चार्जर (11kW) से इसे 6-8 घंटे में फुल चार्ज होती है।
  • इसके अलावा DC फास्ट चार्जर (140/175kW) से इसको सिर्फ 20 मिनट में 20% से 80% तक चार्ज किया जा सकता है।

महिंद्रा XEV 9e का डायमेंशन

  • XEV 9e के डायमेंशन की तो इसकी लंबाई 4789mm, चौड़ाई 1907mm, ऊंचाई 1694mm और व्हीलबेस 2775mm है।
  • इसका ग्राउंड क्लियरेंस 207mm है। इसका ट्यूरिंग डायमीटर 10m है। इसके टायर्स का साइज 245/55 R19 (245/50 R20) है।
  • इसमें 663 लीटर का बूट स्पेस और 150 लीटर का फ्रंक दिया है। यानी इस कार में बहुत सारा सामान लेकर ट्रैवल किया जा सकता है।

महिंद्रा XEV 9e के बैटरी पैक

  • इसमें 59kWh बैटरी पैक दिया है। इसमें 231hp/380Nm की मोटर मिलती है। ये RWD ड्राइव के साथ आती है। इसकी MIDC रेंज 542km है। ये 140kW के फास्ट चार्जर से 20 मिनट में चार्ज हो जाती है। वहीं, 7.2kW के चार्ज से 8.7 घंटे और 11kW के चार्ज से 6 घंटे में चार्ज हो जाती है।
  • 79kWh बैटरी पैक में 286hp/380Nm की मोटर मिलती है। ये RWD ड्राइव के साथ आती है। इसकी MIDC रेंज 656km है।
  • ये 170kW के फास्ट चार्जर से 20 मिनट में चार्ज हो जाती है। वहीं, 7.2kW के चार्ज से 11.7 घंटे और 11kW के चार्ज से 8 घंटे में चार्ज हो जाती है।

(मंजू कुमारी)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story