2026 Kia Stonic: नया लुक, दमदार हाइब्रिड इंजन और फीचर-लोडेड SUV, जानें डिटेल्स

X
2026 Kia Stonic का नया मॉडल म्यूनिख मोटर शो में होगा पेश।
2026 Kia Stonic का नया मॉडल म्यूनिख मोटर शो में होगा पेश। दमदार हाइब्रिड इंजन, मॉडर्न फीचर्स और स्टाइलिश डिजाइन के साथ यह SUV Hyundai Creta और Grand Vitara को टक्कर दे सकती है।
किआ (Kia) ने भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत बना ली है और अब ग्लोबल मार्केट में नई 2026 Kia Stonic SUV पेश करने जा रही है। यह कार सबसे पहले म्यूनिख मोटर शो 2025 में नजर आएगी।
2017 में लॉन्च हुई Stonic को यह दूसरा बड़ा अपडेट मिलेगा। नई Stonic का डिजाइन किआ की ‘Opposites United’ डिजाइन लैंग्वेज पर आधारित है, जो पहले से ज्यादा प्रीमियम और स्टाइलिश है।
एक्सटीरियर: दमदार और फ्रेश लुक
- नया डिजाइन: शार्प LED हेडलैंप्स, DRLs, टेल लैंप, नई ग्रिल और स्पोर्टी बंपर।
- साइज: लंबाई 4140mm, चौड़ाई 1760mm, ऊंचाई 1520mm और व्हीलबेस 2580mm।
- नए फीचर्स: 16-इंच और 17-इंच अलॉय व्हील्स, नए कलर (Adventure Green, Yacht Blue), काले ORVMs, रूफ रेल्स और स्टाइलिश रूफलाइन।
- रियर लुक: ढलान वाली विंडशील्ड, स्पोर्टी टेल लैंप और लेयर्ड बंपर।
इंटीरियर: टेक्नोलॉजी से भरपूर मॉडर्न केबिन
- डुअल स्क्रीन सेटअप: दो 12.3-इंच डिस्प्ले (इंफोटेनमेंट + इंस्ट्रूमेंट कंसोल)।
- नया लेआउट: 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, टच-बेस्ड AC कंट्रोल और अपडेटेड सेंटर कंसोल।
- कनेक्टिविटी फीचर्स: Kia Connect ऐप, डिजिटल की, रिमोट डायग्नोस्टिक्स, USB-C पोर्ट, वायरलेस चार्जिंग और एम्बिएंट लाइटिंग।
इंजन और परफॉर्मेंस: हाइब्रिड पावर के साथ
- 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल: 3-सिलेंडर, 100hp पावर और 172Nm टॉर्क।
- माइल्ड-हाइब्रिड वर्जन: 48V सेटअप, 120hp पावर।
- ट्रांसमिशन: 6-स्पीड मैनुअल या 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक।
- मार्केट के हिसाब से इंजन ऑप्शंस में बदलाव संभव।
भारत में लॉन्च की संभावनाएं
नई Kia Stonic 2026 भारत आने पर Hyundai Creta, Maruti Suzuki Grand Vitara और Toyota Urban Cruiser Hyryder जैसी SUVs को टक्कर दे सकती है। हालांकि अभी तक भारत लॉन्च को लेकर किआ की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
अगर यह भारत में आती है तो किफायती हाइब्रिड SUV सेगमेंट में एक बड़ा बदलाव ला सकती है।
लेखक: मंजू कुमारी
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
