Kawasaki Bike: कावासाकी ने भारत में पेश किया Ninja 650 का अपटेड मॉडल, जानें प्राइस

2026 Kawasaki Ninja 650 launch check price and features
X

कावासाकी  Ninja 650 भारत में पेश 

कावासाकी ने E20 उत्सर्जन मानकों के अनुसार मोटरसाइकिल के इंजन को अपडेट किया है। भारत में 2026 निंजा लाइम ग्रीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी।

Kawasaki Bike: कावासाकी ने भारतीय बाजार में 2026 मॉडल ईयर (MY26) Ninja 650 को अपडेट के साथ पेश कर दिया है। इस बाइक की नई एक्स-शोरूम कीमत ₹7.91 लाख रखी गई है, जो 2025 मॉडल के मुकाबले ₹14,000 ज्यादा है। हालांकि कीमत में बढ़ोतरी के बावजूद, इस अपडेट को काफी सीमित माना जा रहा है।

2026 Ninja 650 भारत में फिलहाल लाइम ग्रीन कलर ऑप्शन में ही उपलब्ध होगी, जिसमें कंपनी ने नए ग्राफिक्स जोड़े हैं। इसके अलावा डिजाइन और स्टाइलिंग में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है।

इंजन में को मिला बड़ा अपडेट

सबसे बड़ा बदलाव बाइक के बॉडीवर्क के नीचे देखने को मिलता है। कावासाकी ने इसके 649cc पैरेलल-ट्विन इंजन को E20 फ्यूल (20% एथनॉल ब्लेंड) के अनुरूप अपडेट किया है। इसके अलावा इंजन में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। यह इंजन पहले की तरह ही 8,000 rpm पर 67 bhp की पावर और 62.1 Nm का टॉर्क जनरेट करता है, जिसे 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।

हार्डवेयर और फीचर्स में कोई बदलाव नहीं

साइकिल पार्ट्स और हार्डवेयर को भी पहले जैसा ही रखा गया है। Ninja 650 में इनवर्टेड फ्रंट फोर्क, रियर मोनोशॉक सस्पेंशन, 17-इंच अलॉय व्हील्स, आगे ट्विन 300 mm डिस्क ब्रेक, पीछे 220 mm डिस्क ब्रेक, डुअल-चैनल ABS जैसे फीचर्स पहले की तरह ही मिलते हैं।

कुल मिलाकर कैसा है अपडेट?

E20 उत्सर्जन मानकों के अनुरूप इंजन को अपडेट करना एक जरूरी और सकारात्मक कदम है, लेकिन MY26 Ninja 650 का अपडेट कुल मिलाकर काफी रूढ़िवादी नजर आता है। बढ़ी हुई कीमत को देखते हुए इसमें ज्यादा ठोस बदलाव या कम से कम नए रंग विकल्प मिलने चाहिए थे, खासकर तब जब अंतरराष्ट्रीय बाजारों में Ninja 650 के लिए ज्यादा आकर्षक और सॉफिस्टिकेटेड कलर ऑप्शन पहले से उपलब्ध हैं।

(मंजू कुमारी)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story