Vinfast VF6 & VF7: कंपनी कर रही इन दोनों इलेक्ट्रिक कारों को भारत NCAP में 5-स्टार रेटिंग दिलाने की तैयारी

Vinfast 5 star Bharat NCAP crash test rating for VF6 and VF7: वियतनाम की कंपनी विनफास्ट इसी साल फेस्टिव सीजन के दौरान VF6 और VF7 के साथ भारतीय बाजार में एंट्री करने वाली है। इन दोनों मॉडल में कंपनी भारतीय कंडीशन के हिसाब से कुछ चेंजेस करेगी। कंपनी का कहना है कि वह शुरुआत के साथ ही भारतीय ग्राहकों को अपनी तरफ खींचना चाहती है। इसके लिए वो अपने दोनों मॉडलों के लिए 5-स्टार भारत NCAP सुरक्षा रेटिंग के लिए काम कर रही है। कंपनी शुरू में इसकी 50 हजार यूनिट सेल्स करेगी। जिसे बाद में बढ़ाकर 1.50 लाख तक किया जाएगा।
7 एयरबैग और लेवल 2 ADAS मिलेगा
कंपनी इन इलेक्ट्रिक SUVs में भारत NCAP में 5-स्टार सेफ्टी के लिए 7 एयरबैग स्टैंडर्ड तौर पर दे सकती है। इसमें लेवल 2 ADAS की पेशकश की जा रही है। इसके अलावा, भारत के लिए ड्राइवर HUD (हेड्स अप डिस्प्ले) को शामिल किया जाएगा, ताकि ड्राइवर का ध्यान भटकने से बचाया जा सके, क्योंकि VF6 और VF7 दोनों में इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर नहीं है। इसमें स्पीड, रेंज और अन्य कई महत्वपूर्ण डेटा डिफॉल्ट रूप से टचस्क्रीन के ड्राइवर-साइड कोने में दिखाई देते हैं।
फेस्टिव सीजन के पास की जाएंगी लॉन्च
विनफास्ट ने अब तक केवल बाएं हाथ के ड्राइव वाले बाजारों में काम किया है, जिसमें वियतनाम का उसका घरेलू बाजार भी शामिल है। कंपनी एक साथ दो प्लांट स्थापित कर रही है। इसमें एक भारत और दूसरा इंडोनेशिया में होगा। ये दोनों ही दाएं हाथ के ड्राइव वाले बाजार हैं। जनवरी 2025 में विनफास्ट ऑटो इंडिया के डिप्टी CEO अश्विन पाटिल ने बताया था कि VF7 और VF6 को इस साल फेस्टिव सीजन का आसपास लॉन्च किया जाएगा। इन मॉडलों में भारतीय बाजार की कंडीशन के हिसाब से मामूली चेंजेस किए जाएंगे। इसके लिए कंपनी बाजार की स्टडी कर रही है। दोनों नई कारों को CKD रूट के जरिए देश में लाया जाएगा और तमिलनाडु के थूथुकुडी में विनफास्ट की सुविधा में असेंबल किया जाएगा।
VF6 और VF7 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
ये दोनों ऑल-इलेक्ट्रिक 5-सीटर SUV है। ग्लोबल मार्केट में 75.3 kWh का बैटरी पैक मिलता है। कंपनी के दावे के मुताबिक ये सिंगल-चार्ज पर 450Km की रेंज देती है। वैरिएंट के आधार पर VF7 या तो सिंगल या डुअल-इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप के साथ आती है। जहां पहला फ्रंट-व्हील ड्राइव के साथ 201 bhp और 310 Nm का टॉर्क बनाता है। डुअल मोटर सेटअप ऑल-व्हील ड्राइव वैरिएंट के साथ आता है। यह 348 bhp और 500 Nm का टॉर्क बनाता है। दोनों वैरिएंट में बैटरी पैक एक जैसा ही है। सिंगल मोटर सिंगल-चार्ज पर 450Km रेंज और डुअल मोटर 431Km तक रेंज देती है।
कार में 15-इंच का इंफोटेनमेंट डिस्प्ले दिया है। यह लेवल-2 ADAS सूट के साथ आती है। कार में 16-इंच और 17-इंच व्हील दिए हैं। दोनों वैरिएंट DC फास्ट चार्जर से 35 मिनट में 10 से 70% तक चार्ज हो सकते हैं। फीचर्स के मामले में VF7 में हीटिंग और वेंटिलेशन के साथ एडजस्टेबल सीटें मिलती हैं। इसमें ऑप्शनल लाउंज सीटें हैं, जिन्हें फिट किया जा सकता है और ये वेंटिलेशन और हीटिंग के साथ एडजस्टेबल भी हैं। कार में 15.6-इंच का इंफोटेनमेंट डिस्प्ले है। इसमें कई तरह के सेफ्टी फीचर्स के साथ लेवल-2 ADAS दिया गया है।
(मंजू कुमारी)