Upcoming Bikes: 2025 में दिवाली से पहले लॉन्च होंगी 500cc की दमदार मोटरसाइकिलें, जानें डिटेल

Upcoming Bikes: भारत में हर महीने बड़ी संख्या में बाइक्स की बिक्री होती है, और प्रीमियम सेगमेंट की बाइक्स को भी खासा पसंद किया जाता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, आने वाले कुछ महीने में 500cc तक की क्षमता वाले इंजन के साथ कई नई बाइक्स भारतीय बाजार में दस्तक देने वाली हैं। इनमें अलग-अलग सेगमेंट की बाइक्स शामिल हैं, जिनकी संभावित लॉन्च टाइमलाइन और कीमतें कुछ इस प्रकार हो सकती हैं।
1) 2025 Hero Mavrick
हीरो मोटोकॉर्प भारतीय बाजार में पहले से ही 440cc सेगमेंट में Mavrick को पेश कर चुकी है। अब इसके 2025 वर्जन को लॉन्च करने की तैयारी है, जिसमें गोल्डन इनवर्टेड फोर्क्स जैसे अपडेटेड फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इस बाइक को अक्टूबर 2025 तक लॉन्च किया जा सकता है और इसकी संभावित एक्स-शोरूम कीमत 2.30 लाख रुपये हो सकती है।
2) Yamaha Lander 250
यामाहा की तरफ से भी एक नई ऑफ-रोडिंग बाइक Lander 250 को अक्टूबर 2025 तक लॉन्च किए जाने की संभावना है। यह बाइक 250cc सिंगल-सिलेंडर इंजन के साथ आएगी और इसका वजन हल्का होगा, जिससे यह ऑफ-रोड सेगमेंट के लिए उपयुक्त बनती है। इसकी संभावित कीमत लगभग 2 लाख रुपये हो सकती है।
3) TVS RTX 300
भारतीय निर्माता TVS भी नई एडवेंचर बाइक RTX 300 को बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है। यह बाइक कई प्रीमियम फीचर्स से लैस हो सकती है और इसका मुकाबला एडवेंचर सेगमेंट की अन्य बाइक्स से होगा। इसकी संभावित एक्स-शोरूम कीमत 2.50 लाख रुपये के करीब हो सकती है।
4) Kawasaki Z500
Kawasaki की तरफ से अक्टूबर 2025 तक एक नई 500cc नेकेड बाइक – Z500 लॉन्च की जा सकती है। यह बाइक स्पोर्टी लुक और दमदार परफॉर्मेंस के साथ आएगी। इसकी संभावित एक्स-शोरूम कीमत लगभग 5 लाख रुपये हो सकती है।
5) CFMoto 450MT
CFMoto की ओर से 450MT नाम की एडवेंचर बाइक सितंबर 2025 तक भारतीय बाजार में पेश की जा सकती है। यह एक मिड-रेंज ADV बाइक होगी, जिसकी संभावित एक्स-शोरूम कीमत 4.5 लाख रुपये के करीब रखी जा सकती है।
इन सभी बाइक्स के लॉन्च से भारत के प्रीमियम और एडवेंचर बाइक सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा और विकल्प दोनों बढ़ने की उम्मीद है।
(मंजू कुमारी)
