TVS Orbiter vs Ola S1X+ vs iQube vs Vida VX2 Plus: आपके लिए परफेक्ट EV स्कूटर कौन?

tvs orbiter electric scooter
X

आपके लिए परफेक्ट EV स्कूटर कौन?

TVS Orbiter, Ola S1X+, TVS iQube और Hero Vida VX2 Plus में कौन है बेस्ट? डिजाइन, फीचर्स, बैटरी रेंज और कीमत की पूरी तुलना जानें और अपने लिए सही EV स्कूटर चुनें।

EV Scooter: भारत का इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार तेजी से ग्रो कर रहा है और हर कंपनी अब हाई-टेक, किफायती और स्टाइलिश ई-स्कूटर पेश कर रही है। इस रेस में TVS Orbiter, Ola S1X+, TVS iQube और Hero Vida VX2 Plus चार बड़े दावेदार हैं। कोई अपनी लंबी रेंज और स्पीड से ग्राहकों को लुभा रहा है, तो कोई हाईटेक फीचर्स और प्रीमियम डिज़ाइन से।

असल में बाजार में जब कोई चीज एक-दो से ज्यादा उपलब्ध होती है, तो जेहन में ढेर सारे सवाल कौंधने लगते हैं। क्या लें क्या नहीं लें। कौन सा बेहतर है? किसे खरीदना सबसे फायदे का सौदा होगा?

यकीनन, कुछ ऐसे ही सवाल इन दिनों स्कूटर्स खरीदने में भी उठ रहे होंगे। हम आपकी उलझनों को दूर करने के लिए चारों EV स्कूटर्स की सीधी तुलना की है। डिजाइन, फीचर्स, रेंज में दमदार कौन है और कीमत में कौन सा स्कूटर्स किफायती है।

जानिए चारों EV स्कूटर्स की तुलना

1. डिजाइन

  • TVS Orbiter: बॉक्सी लेकिन मॉडर्न लुक, LED हेडलैंप, 14-इंच फ्रंट व 12-इंच रियर व्हील्स और 6 कलर ऑप्शन।
  • Ola S1X+: सिंपल लेकिन यूथफुल, LED लाइटिंग और 7-इंच TFT डिस्प्ले।
  • TVS iQube: प्रीमियम और स्लीक, 12 कलर ऑप्शन व स्टाइलिश अपील।
  • Vida VX2 Plus: सिंपल और प्रैक्टिकल, LED हेडलैंप, BaaS मॉडल और 34-लीटर स्टोरेज।

बेस्ट:TVS iQube (प्रीमियम और रिफाइंड लुक के कारण)

2. फीचर्स

  • TVS Orbiter: क्रूज़ कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट, रिवर्स असिस्ट, OTA अपडेट्स, ब्लूटूथ, जियो-फेंसिंग।
  • Ola S1X+: 7-इंच TFT डिस्प्ले, नेविगेशन, 3 राइड मोड्स, रिमूवेबल बैटरी।
  • TVS iQube: 7-इंच टचस्क्रीन, कॉल/मैसेज अलर्ट, स्मार्ट कनेक्टिविटी।
  • Vida VX2 Plus: बेसिक फीचर्स, ब्लूटूथ, तेज फास्ट चार्जिंग।

बेस्ट: TVS Orbiter (सेगमेंट-फर्स्ट हाईटेक फीचर्स की वजह से)

3. रेंज और बैटरी

  • TVS Orbiter: 158 km IDC रेंज, 120 km रियल वर्ल्ड।
  • Ola S1X+: 242 km IDC रेंज, 180-190 km रियल वर्ल्ड, 90 km/h टॉप स्पीड।
  • TVS iQube: बैटरी ऑप्शन 2.2–5.3 kWh, 123 km तक रेंज।
  • Vida VX2 Plus: 92 km IDC रेंज, 70-80 km रियल वर्ल्ड, फास्ट चार्जिंग 1 घंटा।

बेस्ट: Ola S1X+ (सबसे लंबी रेंज और ज्यादा स्पीड के कारण)

4. कीमत (एक्स-शोरूम)

  • TVS Orbiter: ₹99,900
  • Ola S1X+: ₹99,779
  • TVS iQube: ₹94,434 – ₹1,62,314
  • Vida VX2 Plus: ₹1,09,990 (BaaS के साथ ₹64,990)

बेस्ट: Ola S1X+ और TVS Orbiter (₹1 लाख से कम कीमत पर बेहतरीन वैल्यू)

अब जानिए चारों में बेस्ट कौन?

  • Ola S1X+: लंबी दूरी और ज्यादा स्पीड चाहने वालों के लिए बेस्ट।
  • TVS Orbiter: हाईटेक फीचर्स और वैल्यू-फॉर-मनी पैकेज के लिए सबसे बढ़िया।
  • TVS iQube: प्रीमियम डिज़ाइन और स्मूद राइड एक्सपीरियंस के लिए।
  • Vida VX2 Plus: बजट-फ्रेंडली और तेज चार्जिंग चाहने वालों के लिए।

नोट: अगर आपको रेंज + स्पीड चाहिए तो Ola S1X+ और अगर सिटी यूज + एडवांस फीचर्स चाहिए तो TVS Orbiter सबसे संतुलित विकल्प है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए हरिभूमि के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story