Price Hike: टोयोटा फॉर्च्यूनर की कीमतों में ₹68,000 तक की बढ़ोतरी, कुछ वेरिएंट हो गए बंद

टोयोटा फॉर्च्यूनर की कीमतों में ₹68,000 तक की बढ़ोतरी, कुछ वेरिएंट हो गए बंद
X
Price Hike: टोयोटा ने फॉर्च्यूनर और लीजेन्डर के चुनिंदा वेरिएंट का प्रोडक्शन बंद कर दिया है और इसमें नया प्लेटिनम व्हाइट पर्ल एक्सटीरियर फिनिश एड किया है।

Price Hike: टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी फॉर्च्यूनर की कीमतों में बड़ा वृद्धि की है। कंपनी ने इसकी कीमतें 68 हजार रुपए तक बढ़ाई हैं। इसके साथ ही टोयोटा ने कुछ वेरिएंट्स को बंद करने का भी निर्णय लिया और अब एक नया कलर ऑप्शन– प्लैटिनम व्हाइट पर्ल भी पेश किया है, जिसकी कीमत ₹15,000 अधिक होगी। कंपनी ने हाल ही में Fortuner और Legender के माइल्ड-हाइब्रिड Neo Drive वेरिएंट्स लॉन्च किए थे और अब डीज़ल 4x4 ऑटोमैटिक वेरिएंट्स को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। इससे अब कुल वेरिएंट्स की संख्या घटकर 9 रह गई है।

वेरिएंट के अनुसार नई कीमतें (एक्स-शोरूम)

वेरिएंट नई कीमत (₹ लाख में) मूल्य वृद्धि

पेट्रोल 4x2 AT ₹36.05 ₹68,000

डीजल 4x2 MT ₹36.73 ₹40,000

डीजल 4x2 AT ₹39.01 ₹40,000

डीजल 4x4 MT ₹40.83 ₹40,000

लेजेंडर 4x2 AT ₹44.51 ₹40,000

लेजेंडर 4x4 MT ₹46.76 ₹40,000

GR-S 4x4 AT ₹52.34 ₹40,000

बता दें कि माइल्ड-हाइब्रिड वेरिएंट्स (Neo Drive) ₹44.72 से ₹50.09 पहले से ही महंगे हैं। जबकि इसके Platinum White Pearl कलर के लिए ₹15,000 अतिरिक्त देने होंगे।

क्या खास है नए Neo Drive वेरिएंट्स में?

टोयोटा ने Fortuner और Legender के माइल्ड-हाइब्रिड वर्ज़न को Neo Drive 48V तकनीक के साथ लॉन्च किया है। ये वेरिएंट्स न सिर्फ अधिक माइलेज का वादा करते हैं, बल्कि इनमें कई नए फीचर्स जैसे- 360 डिग्री कैमरा, टेरेन मोड्स: मड, सैंड, रॉक, डर्ट, स्नो इंजन स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम, वायरलेस चार्जर भी जोड़े गए हैं। हालांकि इन नए हाइब्रिड वेरिएंट्स में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स नहीं दी गई हैं, जो रेगुलर Fortuner में उपलब्ध थीं।

टोयोटा फॉर्च्यूनर में यह अपडेट भारतीय बाजार में SUV सेगमेंट में ब्रांड की पकड़ को और मजबूत करने की कोशिश है। हालांकि, कीमत बढ़ने और कुछ फीचर्स की कटौती को लेकर ग्राहकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल सकती है।

(मंजू कुमारी)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story