Compact SUVs April 2025: पंच, नेक्सन और फ्रोंक्स जैसे मॉडल पर भारी पड़ी ये कार, अप्रैल में बन गई नंबर-1

Top 10 Compact SUVs April 2025: देश के कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में कुछ मॉडल के बीच शानदार लड़ाई देखने को मिलती है। ये मॉडल हर बार पहले तीन पोजीशन पर अपनी जगह बनाने में कामयाब रहते हैं। अप्रैल 2025 की सेल्स रिपोर्ट के आंकड़े थोड़े चौंकाने वाले रहे। दरअसल, इस सेगमेंट में मारुति सुजुकी ब्रेजा ने टॉप कर लिया। उसने पिछले कई महीनों से नंबर-1 रहने वाली टाटा पंच को पीछे हटाया। इतना ही नहीं, पंच इस लिस्ट में चौथे पायदान पर पहुंच गई। दूसरी तरफ, पंच से ज्यादा ग्राहक टाटा नेक्सन को मिल गए। वहीं, मारुति फ्रोंक्स भी पहले तीन में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही।
मारुति सुजुकी ब्रेजा की अप्रैल 2025 में 16,971 यूनिट बिकीं। जबकि अप्रैल 2024 में इसकी 17,063 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 1% की ईयरली डिग्रोथ मिली। टाटा नेक्सन की अप्रैल 2025 में 15,457 यूनिट बिकीं। जबकि अप्रैल 2024 में इसकी 24,169 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 36% की ईयरली डिग्रोथ मिली। मारुति सुजुकी फ्रोंक्स की अप्रैल 2025 में 14,345 यूनिट बिकीं। जबकि अप्रैल 2024 में इसकी 14,298 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे मामूली ईयरली ग्रोथ मिली। टाटा पंच की अप्रैल 2025 में 12,496 यूनिट बिकीं। जबकि अप्रैल 2024 में इसकी 19,158 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 35% की ईयरली डिग्रोथ मिली। किआ सोनेट की अप्रैल 2025 में 8,068 यूनिट बिकीं। जबकि अप्रैल 2024 में इसकी 7,901 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 2% की ईयरली ग्रोथ मिली।
हुंडई वेन्यू की अप्रैल 2025 में 7,953 यूनिट बिकीं। जबकि अप्रैल 2024 में इसकी 9,120 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 13% की ईयरली डिग्रोथ मिली। महिंद्रा XUV 3XO की अप्रैल 2025 में 7,568 यूनिट बिकीं। जबकि अप्रैल 2024 में इसकी 4,003 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 89% की ईयरली ग्रोथ मिली। हुंडई एक्सटर की अप्रैल 2025 में 5,416 यूनिट बिकीं। जबकि अप्रैल 2024 में इसकी 7,756 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 30% की ईयरली डिग्रोथ मिली। स्कोडा काइलक की अप्रैल 2025 में 5,364 यूनिट बिकीं। किआ सिरोस की अप्रैल 2025 में 4,000 यूनिट बिकीं।
(मंजू कुमारी)