Top 10 Car May: मारुति डिजायर के सामने देश की सभी कारों का सरेंडर, सभी को पछाड़ बनी नंबर-1 मॉडल

मई में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट सामने आ गई है। इस लिस्ट ने एक बार सभी को चौंका दिया है। दरअसल, पिछले महीने देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार मारुति डिजायर रही।

Top 10 Cars May 2025 Dzire, Ertiga, Creta, Scorpio, Punch: मई में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट सामने आ गई है। इस लिस्ट ने एक बार सभी को चौंका दिया है। दरअसल, पिछले महीने देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार मारुति डिजायर रही। इस सेडान की डिमांड के सामने मारुति अर्टिगा, मारुति वैगनआर, मारुति स्विफ्ट, टाटा पंच, हुंडई क्रेटा जैसे सभी मॉडल फीके पड़ गए। लिस्ट में सबसे ज्यादा मारुति के 6 मॉडल शामिल रहे। जबकि टाटा के 2 मॉडल, हुंडई और महिंद्रा का एक-एक मॉडल लिस्ट में रहा। बता दें कि डिजायर की शुरुआती कीमत 6.84 लाख रुपए है।




बात करें पिछले महीने की टॉप-10 कारों की तो मारुति सुजुकी डिजायर की मई 2025 में 18,084 यूनिट बिकीं। जबकि मई 2024 में इसकी 16,061 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 13% की ईयरली ग्रोथ मिली। मारुति सुजुकी अर्टिगा की मई 2025 में 16,140 यूनिट बिकीं। जबकि मई 2024 में इसकी 13,893 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 16% की ईयरली ग्रोथ मिली। मारुति सुजुकी ब्रेजा की मई 2025 में 15,566 यूनिट बिकीं। जबकि मई 2024 में इसकी 14,186 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 10% की ईयरली ग्रोथ मिली।

हुंडई क्रेटा की मई 2025 में 14,860 यूनिट बिकीं। जबकि मई 2024 में इसकी 14,662 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 1% की ईयरली ग्रोथ मिली। महिंद्रा स्कॉर्पियो की मई 2025 में 14,401 यूनिट बिकीं। जबकि मई 2024 में इसकी 13,717 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 5% की ईयरली ग्रोथ मिली। मारुति सुजुकी स्विफ्ट की मई 2025 में 14,135 यूनिट बिकीं। जबकि मई 2024 में इसकी 19,393 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 27% की ईयरली डिग्रोथ मिली। मारुति सुजुकी वैगनआर की मई 2025 में 13,949 यूनिट बिकीं। जबकि मई 2024 में इसकी 14,492 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 4% की ईयरली डिग्रोथ मिली।

मारुति सुजुकी फ्रोंक्स की मई 2025 में 13,584 यूनिट बिकीं। जबकि मई 2024 में इसकी 12,681 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 7% की ईयरली ग्रोथ मिली। टाटा पंच की मई 2025 में 13,133 यूनिट बिकीं। जबकि मई 2024 में इसकी 18,949 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 31% की ईयरली ग्रोथ मिली। टाटा नेक्सन की मई 2025 में 13,096 यूनिट बिकीं। जबकि मई 2024 में इसकी 11,457 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 14% की ईयरली ग्रोथ मिली।

मारुति डिजायर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

डिजायर में अग्रेसिव फ्रंट बंपर, हॉरिजॉन्टल DRLs के साथ स्टाइलिश LED हेडलाइट्स, कई हॉरिजॉन्टल स्लैट्स के साथ एक चौड़ी ग्रिल मिलती है। इसका सिल्हूट पिछले मॉडल जैसा ही है। इस सेडान की शोल्डर लाइन अब ज्यादा उभरी हुई है। अन्य फीचर्स में शार्क फिन एंटीना, बूट लिड स्पॉइलर और क्रोम स्ट्रिप से जुड़ी Y-आकार की LED टेललाइट्स शामिल हैं। इसमें 1.2-लीटर तीन-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया है। यह यूनिट 80bhp का मैक्सिमम पावर और 112Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है और इसे 5-स्पीड मैनुअल या AMT ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।

डिजायर के इंटीरियर में बेज और ब्लैक थीम और डैशबोर्ड पर फॉक्स वुड एक्सेंट हैं। यह एनालॉग ड्राइवर डिस्प्ले, क्रूज कंट्रोल, एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के लिए वायरलेस कम्पैटिबिलिटी के साथ 9-इंच टचस्क्रीन, रियर वेंट्स के साथ एयर कंडीशनिंग और सिंगल-पैन सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं। मारुति सुजुकी की रिवाइज्ड कॉम्पैक्ट सेडान में रियर पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड) और 360-डिग्री कैमरा (सेगमेंट में पहली बार) समेत कई सेफ्टी फीचर्स दिए हैं। न्यू डिजायर कंपनी की पहली ऐसी कार भी है जिसे ग्लोबल NCAP में सेफ्टी के लिए 5-स्टार रेटिंग मिली है।

(मंजू कुमारी)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story