April Auto Sales: टाटा नेक्सन अप्रैल में बनी स्टार, पंच और Altroz की सेल्स में बड़ी गिरावट

April Auto Sales: वित्त वर्ष 2025-26 के पहले महीने यानी अप्रैल 2025 में टाटा मोटर्स (Tata Motors) की बिक्री में हल्की गिरावट दर्ज की गई। कंपनी ने कुल 45,199 यूनिट्स बेचीं, जो पिछले साल अप्रैल 2024 में बिकी 47,885 यूनिट्स के मुकाबले 5.61% की गिरावट को दिखाती है। आइए मॉडल वाइज बिक्री पर नजर डालते हैं।
1. Tata Nexon: सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
अप्रैल 2025 में Tata Nexon की बिक्री शानदार रही, जहां कंपनी ने कुल 15,457 यूनिट्स बेचीं। यह आंकड़ा अप्रैल 2024 में बेची गई 11,168 यूनिट्स के मुकाबले 38 प्रतिशत की दमदार बढ़त को दर्शाता है। कीमत की बात करें तो Nexon की एक्स-शोरूम कीमत ₹8 लाख से ₹15.60 लाख के बीच है। कंपनी इस SUV को बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स के साथ पेश करती है, जिसमें स्टैंडर्ड 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा और ADAS (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) शामिल हैं। इसके अलावा, Tata Nexon का CNG वेरिएंट भी उपलब्ध है, जो 17.44 km/kg का माइलेज देने का दावा करता है।
2. Tata Punch: दूसरी पोजिशन पर बड़ी गिरावट
अप्रैल 2025 में Tata Punch की बिक्री में बड़ी गिरावट देखी गई। कंपनी ने इस महीने कुल 12,496 यूनिट्स बेचीं, जो अप्रैल 2024 में बेची गई 19,158 यूनिट्स के मुकाबले 34 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है। यह गिरावट कंपनी के लिए चिंता का विषय बन सकती है, क्योंकि Punch पहले तक कंपनी की बेस्ट सेलिंग कारों में शुमार थी।
3.Tata Tiago: मजबूती के साथ तीसरे स्थान पर कायम
अप्रैल 2025 में Tata Tiago की बिक्री में अच्छी बढ़त दर्ज की गई। इस महीने कंपनी ने कुल 8,277 यूनिट्स बेचीं, जो अप्रैल 2024 में बेची गई 6,796 यूनिट्स के मुकाबले 21.79 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। यह लगातार बढ़ती मांग Tiago की लोकप्रियता और किफायती सेगमेंट में उसकी मजबूत पकड़ को साबित करती है।
4. Tata Curvv: नई एंट्री, मजबूत पकड़
अप्रैल 2025 में Tata Curvv ने कुल 3,149 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। भारत की सबसे किफायती कूपे SUV के तौर पर पहचान बना चुकी Curvv ने लॉन्च के महज एक साल के भीतर ही टाटा की टॉप-5 बेस्ट सेलिंग कारों में अपनी जगह बना ली है। अपने स्टाइलिश डिजाइन और प्रीमियम फीचर्स के कारण यह मॉडल ग्राहकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।
5. Tata Altroz: तेज गिरावट के बाद भी टॉप-5 में
अप्रैल 2025 में Tata Altroz की बिक्री में भारी गिरावट देखने को मिली। इस महीने कंपनी ने कुल 2,172 यूनिट्स बेचीं, जो अप्रैल 2024 में बेची गई 5,148 यूनिट्स के मुकाबले 57.81 प्रतिशत की बड़ी गिरावट को दर्शाता है। प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में अपनी मजबूत पहचान रखने के बावजूद Altroz की बिक्री में यह गिरावट कंपनी के लिए एक चिंता का विषय है।
अन्य मॉडल्स की स्थिति
Tata Safari: 1,340 यूनिट्स (22% गिरावट)
Tata Tigor: 1,296 यूनिट्स (40% गिरावट)
Tata Harrier: 1,012 यूनिट्स (42% गिरावट)
इन आंकड़ों में पेट्रोल, CNG और इलेक्ट्रिक वेरिएंट्स की बिक्री शामिल है।
(मंजू कुमारी)