Tata SUV: टाटा हैरियर ईवी की लॉन्चिंग हुई डेट कंफर्म, 500+ km रेंज के साथ मिलेंगे प्रीमियम फीचर

टाटा हैरियर ईवी की लॉन्चिंग हुई डेट कंफर्म, 500+ km रेंज के साथ मिलेंगे प्रीमियम फीचर
X
Tata SUV: बहुप्रतीक्षित टाटा हैरियर ईवी 3 जून, 2025 को लॉन्च होने जा रही है। यह नेक्सन ईवी, पंच ईवी, टियागो ईवी, टिगोर ईवी और कर्व ईवी के बाद भारत में टाटा की छठी इलेक्ट्रिक कार होगी।

Tata SUV: टाटा मोटर्स 3 जून को अपनी नई मिड-साइज इलेक्ट्रिक एसयूवी हैरियर EV को लॉन्च करने जा रही है। यह एसयूवी मौजूदा ICE (इंटरनल कंबशन इंजन) मॉडल की तुलना में कई अपडेटेड फीचर्स और नए डिजाइन एलिमेंट्स के साथ आएगी। इसमें ऑल-व्हील-ड्राइव विकल्प और अपडेटेड सस्पेंशन सिस्टम मिलेगा, जिससे राइड क्वालिटी और हैंडलिंग में सुधार होगा। इसकी फुल चार्ज रेंज 500 किलोमीटर से अधिक होने की संभावना है। हैरियर EV, नेक्सन ईवी, पंच ईवी, टियागो ईवी, टिगोर ईवी और कर्व ईवी के बाद भारत में टाटा की छठी इलेक्ट्रिक कार होगी।

सेफ्टी फीचर्स

हैरियर EV में सुरक्षा के लिहाज से कई उन्नत फीचर्स दिए जाएंगे, जो इसे अपनी श्रेणी की एक सुरक्षित SUV बनाते हैं। इसमें 7 एयरबैग्स, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, 360 डिग्री कैमरा और लेवल 2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) जैसे एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा, इसमें ABS के साथ EBD, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो ड्राइविंग को और ज्यादा सेफ और कंट्रोल्ड बनाते हैं।

डिजाइन अपडेट्स

हैरियर EV का ओवरऑल डिजाइन इसके ICE वर्जन से काफी हद तक मेल खाता है, लेकिन इसे इलेक्ट्रिक अवतार में कुछ कॉस्मेटिक बदलावों के साथ और भी मॉडर्न लुक दिया गया है। इसके फ्रंट में क्लोज्ड-ऑफ ग्रिल और वर्टिकल स्लेट्स के साथ नया बंपर दिया गया है, जो इसे कर्व EV जैसी पहचान देता है। स्टाइलिश LED हेडलाइट्स के साथ कनेक्टेड LED DRL मिलते हैं, जिनमें वेलकम और गुडबाय एनिमेशन का फंक्शन भी शामिल है। साइड प्रोफाइल में नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स के साथ एयरो कवर और EV बैजिंग दी गई है, जबकि ICE वर्जन में यहां 'Harrier' ब्रांडिंग होती है। ऊपर की ओर रूफ रेल्स और पैनोरमिक सनरूफ मौजूद हैं। रियर हिस्से में कनेक्टेड LED टेल लाइट्स और अपडेटेड बंपर मिलता है, जिसमें वर्टिकल स्लेट्स दिए गए हैं और ये डिजाइन फ्रंट से मेल खाता है।

इंटीरियर और केबिन

EV मॉडल का केबिन डिजाइन काफी हद तक इसके ICE वर्जन जैसा ही रखा गया है, लेकिन इसमें कुछ नए और आधुनिक एलिमेंट्स जोड़े गए हैं जो इसे ज्यादा प्रीमियम बनाते हैं। इस इलेक्ट्रिक SUV में ग्रे और वाइट ड्यूल-टोन थीम वाला केबिन मिलेगा, जो नेक्सॉन EV और कर्व EV से प्रेरित है। इसमें डुअल डिजिटल डिस्प्ले सेटअप और 4-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है, जिसके सेंटर में इल्लुमिनेटेड टाटा लोगो भी मौजूद है। इन सभी अपडेट्स के साथ, हैरियर EV का केबिन न सिर्फ ज्यादा स्टाइलिश बल्कि अधिक आरामदायक और फ्यूचरिस्टिक अनुभव देता है।

टाटा हैरियर EV के फीचर

हैरियर EV को कई उन्नत और हाई-एंड टेक्नोलॉजी फीचर्स से लैस किया गया है, जो इसे एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV का अनुभव देते हैं। इसमें 12.3 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25 इंच की डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले शामिल है, जो वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto को सपोर्ट करता है। फ्रंट सीट्स पावर्ड और वेंटिलेटेड होंगी, वहीं मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग और JBL के 10-स्पीकर साउंड सिस्टम से केबिन का माहौल और भी बेहतर बनेगा। कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी इसे स्मार्ट फीचर्स से जोड़ती है, जबकि ‘Summon Mode’ जैसे एक्सक्लूसिव फीचर से कार को रिमोट कंट्रोल की मदद से आगे-पीछे चलाया जा सकता है। इसके अलावा, इसमें EV स्पेसिफिक तकनीक जैसे V2L (व्हीकल-टू-लोड) और V2V (व्हीकल-टू-व्हीकल चार्जिंग) भी दी गई हैं, जो इसे और ज्यादा व्यावहारिक बनाती हैं।

परफॉर्मेंस: 500 किलोमीटर की रेंज

टाटा हैरियर EV की बैटरी से जुड़ी सटीक तकनीकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन कंपनी ने साफ कर दिया है कि यह एसयूवी ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम के साथ पेश की जाएगी। इसके साथ ही, टाटा ने यह भी पुष्टि की है कि हैरियर EV एक बार फुल चार्ज होने पर 500 किलोमीटर से अधिक की सर्टिफाइड ड्राइविंग रेंज देने में सक्षम होगी।

प्लेटफॉर्म और कीमत

टाटा हैरियर EV टाटा के ACTi.EV प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी और इसमें मल्टी-लिंक रियर सस्पेंशन मिलेगा। इससे राइड कंफर्ट और कंट्रोल में सुधार होगा। एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹25 लाख से शुरू होने की संभावना है। इसका सीधा मुकाबला महिंद्रा XUV.e9 और BYD Atto 3 से होगा।

(मंजू कुमारी)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story