JLR: भारत में लॉन्च होगा रेंज रोवर का 'हिमालयन' स्पेशल एडिशन, जानें इसमें क्या है खास?

JLR: जगुआर लैंड रोवर (JLR) भारत के लिए एक और स्पेशल एडिशन मॉडल लाने की तैयारी में है। यह कदम हाल ही में लॉन्च की गई रेंज रोवर रणथंभौर एडिशन को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद उठाया गया है। अब कंपनी भारत की हिमालयन थीम पर आधारित एक नया स्पेशल एडिशन लॉन्च करने की योजना बना रही है। रेंज रोवर हिमालयन स्पेशल एडिशन, भारत के प्रति JLR की प्रतिबद्धता और यहां के ग्राहकों की पसंद को दर्शाता है।
JLR के ग्लोबल मैनेजिंग डायरेक्टर मार्टिन लिम्पर्ट ने कहा कि “हमारी रणथंभौर एडिशन को बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली है। ग्राहकों को भारत-आधारित विशेष संस्करण पसंद आ रहे हैं, इसलिए हम अगली योजना पर काम कर रहे हैं – जो ‘हिमालय’ थीम पर आधारित होगी।”
रेंज रोवर हिमालयन एडिशन में क्या खास?
फिलहाल पूरी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि इसमें हल्के रंगों का उपयोग किया जाएगा – संभवतः सफेद या स्लेटी शेड्स। थीमैटिक इंटीरियर और ट्रिम एलिमेंट्स होंगे, जैसे कि हिमालय की शांत और प्राकृतिक सुंदरता से प्रेरित डिज़ाइन। यह मॉडल भी सीमित संख्या में लॉन्च किया जा सकता है, ताकि इसकी एक्सक्लूसिविटी बनी रहे।
ऐसा था रणथंभौर एडिशन?
रेंज रोवर के रणथंभौर एडिशन में बेस्पोक ब्लैक फिनिश और कोरिंथियन ब्रॉन्ज और एंथ्रेसाइट एक्सेंट्स शामिल थे– जो बाघ की धारियों से प्रेरित थे। इसके इंटीरियर में कैरेवे और पर्लिनो सेमी-एनालाइन लेदर के साथ टाइगर स्पाइन-इंस्पायर्ड एम्ब्रॉयडरी दी गई थी। कंपनी ने इसके
लिमिटेड 12 यूनिट बनाए और एक हफ्ते में सभी बिक गए थे।
लोकल असेंबली से मिल रही रफ्तार
भारत में रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट की लोकल असेंबली अब हो रही है, जिससे ऐसे एक्सक्लूसिव एडिशन बनाना और भी आसान हो गया है। FY2025 में JLR ने भारत में 40% ग्रोथ दर्ज की – कुल 6,183 यूनिट्स की बिक्री के साथ कंपनी अब लग्ज़री सेगमेंट में तीसरे स्थान पर आ गई है। खासकर लोकली असेंबल्ड रेंज रोवर और स्पोर्ट मॉडल्स की बिक्री 2.5 गुना बढ़ी है।
स्पेशल एडिशन क्यों हैं खास?
JLR का मानना है कि स्पेशल एडिशन मॉडल्स: ग्राहकों को बेस्पोक और एक्सक्लूसिव अनुभव प्रदान करते हैं। भारत जैसे विविध सांस्कृतिक और भौगोलिक देश में थीमैटिक एडिशन की अपील काफी अधिक है। ब्रांड को अपनी बेस्पोक सर्विसेज़ बढ़ाने में मदद करते हैं।
(मंजू कुमारी)