Mahindra XUV 3XO: आज बुक की तो 1 साल बाद आएगा शोरूम से डिलिवरी का बुलावा, जमकर चल रहा इस SUV का जादू

महिंद्रा की ऑल न्यू एंट्री लेवल XUV 3XO SUV की बाजार में डिमांड तेजी से बढ़ रही है। फाइनेंशिय ईयर 2025 में छोटी कॉम्पैक्ट SUV की बिक्री 1 लाख के आंकड़े को पार कर चुकी है।

Mahindra XUV 3XO waiting period in May 2025: महिंद्रा की ऑल न्यू एंट्री लेवल XUV 3XO SUV की बाजार में डिमांड तेजी से बढ़ रही है। फाइनेंशिय ईयर 2025 में छोटी कॉम्पैक्ट SUV की बिक्री 1 लाख के आंकड़े को पार कर चुकी है। आमतौर पर, जैसे-जैसे डिमांड बढ़ती है, वैसे-वैसे वेटिंग पीरियड भी बढ़ता है। इस वजह से कंपनी अपनी SUV का प्रोडक्शन बढ़ाने के प्रयास में लगी हुई है। हालांकि, इसके बाद भी मई में XUV 3XO का वेटिंग पीरियड मार्च की तुलना में अधिकांश वैरिएंट के लिए दोगुना हो गया है। एंट्री-लेवल XUV 3XO MX1 वैरिएंट का वेटिंग पीरियड 1 साल से ज्यादा है।



1 साल का लंबा इंतजार

महिंद्रा XUV 3XO का MX1 वैरिएंट बुक करते हैं उन्हें उसकी डिलीवरी के लिए आज से 1 साल से ज्यादा इंतजार करना होगा। इस एंट्री-लेवल वैरिएंट की डिलीवरी का समय थोड़ा बढ़ गया है। हालांकि, पेट्रोल-पावर्ड MX2 और MX2 Pro वैरिएंट को देखने वालों को 3 महीने तक इंतजार करना होगा, जबकि मिड-स्पेक पेट्रोल MXM3, MX3 Pro, AX5 और AX5 L के लिए 2 महीने तक का इंतजार करना होगा। टॉप-स्पेक पेट्रोल AX7 और AX7 L वैरिएंट के साथ-साथ सभी डीजल वैरिएंट की डिलीवरी का समय 1 महीने तक है। ये वेटिंग पीरियड मार्च 2025 की तुलना में डिलीवरी के समय को दोगुना दर्शाती है।

मल्टी इंजन ऑप्शन मिलेंगे

महिंद्रा XUV 3XO में 111hp वाला 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन, 131hp पावर वाला 1.2-लीटर डायरेक्ट-इंजेक्शन टर्बो-पेट्रोल इंजन और 117hp पावर वाला 1.5-लीटर डीजल इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध है, जिनमें से प्रत्येक में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प है। इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 7.99 लाख रुपए से शुरू होकर 15.80 लाख रुपए तक जाती है। भारत में इसका मुकाबला हुंडई वेन्यू, टाटा नेक्सन और स्कोडा काइलक से होता है।

(मंजू कुमारी)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story