Mahindra SUVs: महिंद्रा इलेक्ट्रिक एसयूवी की डिलीवरी जल्द, जानें Pack 2 में क्या है नया?

महिंद्रा इलेक्ट्रिक एसयूवी की डिलीवरी जल्द, जानें Pack 2 में क्या है नया?
X
Mahindra SUVs: महिंद्रा BE 6 और XEV 9e के ये नए वेरिएंट आधुनिक तकनीक और प्रीमियम फीचर्स के साथ इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में ग्राहकों के लिए मजबूत विकल्प साबित हो रहे हैं।

Mahindra SUVs: महिंद्रा की इलेक्ट्रिक एसयूवी Mahindra BE 6 और Mahindra XEV 9e को बाजार में भारी सफलता और लोकप्रियता मिली है। ये दोनों मॉडल पिछले साल लॉन्च हुए और तब से लगातार अच्छी डिमांड में हैं। कंपनी के मुताबिक, देश में हर 10 मिनट में एक कार बिक रही है। इसी उत्साह के बीच महिंद्रा ने दोनों SUVs के फुल फीचर्स वाले वेरिएंट Pack 2 की डिलीवरी इस महीने के आखिर में शुरू करने का ऐलान किया है।

जुलाई के अंत से डिलीवरी शुरू
कंपनी ने बताया कि जुलाई के अंत से Mahindra BE 6 और XEV 9e के Pack Two वेरिएंट की डिलीवरी शुरू होगी। बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए अब इन मॉडलों में 59 kWh के साथ-साथ बड़ा 79 kWh बैटरी पैक भी उपलब्ध होगा, जिससे इन SUVs की वास्तविक रेंज 500 किलोमीटर तक बढ़ जाएगी।

क्या होंगी कीमतें?

  • BE 6 Pack Two के 59 kWh वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 21.90 लाख रुपये है, जबकि 79 kWh वर्जन की कीमत 23.50 लाख रुपये रखी गई है।
  • XEV 9e Pack Two के 59 kWh वेरिएंट की कीमत 24.90 लाख रुपये है और 79 kWh वेरिएंट की कीमत 26.50 लाख रुपए रखी गई है। ध्यान रखें कि इन कीमतों में चार्जर और इंस्टॉलेशन कॉस्ट शामिल नहीं है।

खास फीचर्स से लैस

  • ये दोनों इलेक्ट्रिक SUVs एडवांस टेक्नोलॉजी सूट से भरपूर हैं। इनमें 16-स्पीकर वाला Harman Kardon साउंड सिस्टम शामिल है, जो Dolby Atmos के साथ आता है। फुल ग्लास रूफ भी दिया गया है, साथ ही लेवल-2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) फीचर भी मौजूद है।
  • महिंद्रा XEV 9e में ट्रिपल स्क्रीन वाइड सिनेमा स्कोप और BE 6 में डिजिटल कॉकपिट मिलता है। इसके अलावा, BE 6 के Pack 2 वेरिएंट में प्रीमियम सैज लेदरेट इंटीरियर दिया गया है, जो Pack 3 मॉडल में मिलता है।

महिंद्रा एसयूवी के अन्य फीचर
दोनों वेरिएंट्स में पुश बटन स्टार्ट, ऑटो हेडलैंप्स, रेन सेंसिंग स्मार्ट वाइपर्स, टिल्ट और टेलिस्कोपिक स्टीयरिंग व्हील, स्पेसियस ट्रंक और फ्रंक, तथा रियर AC वेंट्स जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। सुरक्षा के लिए कार में 6 एयरबैग्स, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक, फ्रंट फॉग लैंप और ऑटो बूस्टर लैंप भी शामिल हैं।

(मंजू कुमारी)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story