Mahindra SUVs Sales: कंपनी ने FY25 में बेच डालीं 4.25 लाख गाड़ियां, स्कॉर्पियो का दिखा एकतरफा दबदबा

कंपनी ने FY25 में बेच डालीं 4.25 लाख गाड़ियां, स्कॉर्पियो का दिखा एकतरफा दबदबा
X
महिंद्रा का देश के SUV सेगमेंट में कद काफी ऊंचा हो चुका है। हर महीने कंपनी सेल्स का नया रिकॉर्ड बना रही है। महिंद्रा के पोर्टफोलियो में सभी मॉडल SUV या MPV हैं।

Mahindra diesel SUVs account for over 75% of its total sales: महिंद्रा का देश के SUV सेगमेंट में कद काफी ऊंचा हो चुका है। हर महीने कंपनी सेल्स का नया रिकॉर्ड बना रही है। महिंद्रा के पोर्टफोलियो में सभी मॉडल SUV या MPV हैं। इतना ही नहीं, एक तरफ जहां कई कंपनियों ने डीजल मॉडल को हमेशा के लिए बंद कर दिया है, तो दूसरी तरफ महिंद्रा के लिए वही डीजल मॉडल जड़े मजबूत कर रहे हैं। दरअसल, फाइनेंशियल ईयर 2025 में महिंद्रा की सेल्स के आंकड़ों को देखने के बाद पता चलता है कि डीजल मॉडल का कंट्रीब्यूशन 77.12% और पेट्रोल मॉडल का 20.54% रहा है। जबकि कंपनी के लिए ईवी का कंट्रीब्यूशन महज 2.34% ही रहा।

कंपनी ने 5.51 लाख से ज्यादा गाड़ी बेचीं

महिंद्रा के लिए फाइनेंशियल ईयर 2025 का 5,51,487 SUV की सेल्स दर्ज की गई, जो फाइनेंशियल ईयर 2024 की 4,59,877 यूनिट की तुलना में 20% की मजबूत वृद्धि थी। कंपनी की कुल बिक्री में 4,25,329 डीजल यूनिट और 1,13,268 पेट्रोल यूनिट शामिल रहीं। जबकि 12,890 यूनिट इलेक्ट्रिक रहीं। महिंद्रा ने फाइनेंशियल ईयर 2025 में सिर्फ 1,13,268 पेट्रोल मॉडल की तुलना में 4,25,329 डीजल यूटिलिटी व्हीकल (मराजो MPV की 166 यूनिट सहित) बेचे।

XUV 3XO का पेट्रोल वैरिएंट ज्यादा बिका

महिंद्रा की पेट्रोल बिक्री में सबसे बड़ा योगदान XUV 3XO (69,496 यूनिट) का रहा। थार और थार रॉक्स ने महिंद्रा की कुल पेट्रोल बिक्री में 3,235 यूनिट और 6,180 यूनिट का योगदान दिया। XUV 3XO में दो पेट्रोल इंजन ऑप्शन मिलते हैं, इसमें एक 111hp, 1.2-लीटर तीन-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड यूनिट और दूसरी 131hp, 1.2-लीटर तीन-सिलेंडर डायरेक्ट-इंजेक्शन टर्बोचार्ज्ड है। वहीं, अन्य महिंद्रा SUV 2.0-लीटर चार-सिलेंडर डायरेक्ट इंजेक्शन टर्बोचार्ज्ड इंजन शेयर करते हैं, जो 152hp से 204hp तक अलग-अलग ट्यूनिंग में आते हैं।

स्कॉर्पियो के डीजल वैरिएंट का दबदबा

महिंद्रा की स्कॉर्पियो ब्रांड, जिसमें क्लासिक और स्कॉर्पियो N शामिल हैं, इनकी फाइनेंशियल ईयर 2025 की कुल बिक्री में 1,53,395 डीजल SUV का योगदान दिया। यह इसे महिंद्रा के लिए सबसे अधिक बिकने वाला डीजल मॉडल बनाता है, जिसमें पेट्रोल की हिस्सेदारी 7% से भी कम है। महिंद्रा बोलेरो (नियो सहित) और मराजो केवल 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ उपलब्ध हैं। इनकी क्रमशः 94,750 यूनिट और 166 यूनिट बिकीं। XUV 3XO और मराजो में 1.5-लीटर चार-सिलेंडर डीजल इंजन मिलता है, जबकि बोलेरो और नियो में 1.5-लीटर तीन-सिलेंडर यूनिट है।

(मंजू कुमारी)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story