KG Motors: जापान में इस स्टार्टअप की इलेक्ट्रि कार छाई, सिंगल चार्ज पर 100Km रेंज और कीमत ₹6 लाख

जापान में इस स्टार्टअप की इलेक्ट्रि कार छाई, सिंगल चार्ज पर 100Km रेंज और कीमत ₹6 लाख
X
इन दिनों भारत इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर सेगमेंट में तेजी से आगे बढ़ने वाला बाजार बन गया है। हालांकि, भारत के बाहर भी इन कारों की जमकर डिमांड है।

KG Motors Mibot New EV Hit in Japan: इन दिनों भारत इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर सेगमेंट में तेजी से आगे बढ़ने वाला बाजार बन गया है। हालांकि, भारत के बाहर भी इन कारों की जमकर डिमांड है। खासकर जापान में छोटी इलेक्ट्रिक कारों को जमकर पसंद किया जा रहा है। जापान में छोटी ई-कार कम कीमत और ज्यादा रेंज के साथ आती हैं, जिसके चलते इनकी डिमांड काफी हाई रहती है। इन दिनों जापान के बाजार में एक ऐसी ही कार की धूम नजर आ रही है। दरअसल, जापान की स्टार्टअप कंपनी केजी मोटर्स ने वहां मिबोट ईवी नाम की छोटी इलेक्ट्रिक कार पेश की और आपको जानकर हैरानी होगी कि इस सिंगल सीटर ईवी ने टोयोटा जैसी बड़ी कंपनी के लिए भी चैलेंज खड़ा कर दिया है।

कीमत करीब 6 लाख रुपए

केजी मोटर्स की मिबोट ईवी की कीमत 7 हजार डॉलर (करीब 6 लाख रुपए) है। इस सिंगल सीटर इलेक्ट्रिक कार देखने में बहुत छोटी है। इसे एक बार फुल चार्ज करने पर 100 किलोमीटर तक चला सकते हैं। इसकी टॉप स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटा है। मिबोट ईवी को फुल चार्ज होने में 4 घंटे लगते हैं। यह किसी छोटे गोल्फ कार्ट माफिक दिखती है। बाद बाकी कलर ऑप्शन इसे काफी आकर्षक बनाते हैं। इसमें जरूरत की सारी खूबियां भी हैं। कुल मिलाकर इसे छोटे पैकेट में बड़ा धमाका कहा जा सकता है।

सेल्स में टोयोटा पर पड़ी भारी

केजी मोटर्स इस साल अक्टूबर से इसका प्रोडक्शन शुरू करने वाली है। इससे पहले अब तक इसकी 2250 यूनिट प्री-बुक हो चुकी है। आपको भले लगे कि 2250 यूनिट की संख्या तो काफी कम है, लेकिन यह जानकर हैरानी होगी कि दुनिया की सबसे बड़ी कार कंपनी टोयोटा ने पिछले साल जापान में महज 2000 इलेक्ट्रिक कारें बेचीं। इससे आपको अंदाजा हो जाएगा कि मिबोट ईवी ने कैसे टोयोटा जैसी कंपपिनों के लिए जापान में बड़ी मुश्किल खड़ी कर दी है।

सालाना 10 हजार यूनिट का प्रोडक्शन

केजी मोटर्स अपनी अल्ट्रा-कॉम्पैक्ट मिबोट ईवी के जरिए सिटी में लोगों को छोटी कार का एक अफॉर्डेबल ऑप्शन उपलब्ध करा रही है। कंपनी का मुख्य फोकस छोटे शहरों और गांवों में है, जहां छोटी इलेक्ट्रिक कारें लोगों की यातायात से जुड़ीं जरूरतें पूरी करेगी। साल 2027 से मिबोट ईवी की डिलीवरी शुरू होगी। कंपनी हर साल इस इलेक्ट्रिक कार की 10 हजार यूनिट प्रोडक्शन का टारगेट लेकर चल रही है।

(मंजू कुमारी)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story