Safety Rating: कार सेफ्टी में टाटा और महिंद्रा अव्वल, भारत में 12 टॉप SUVs को मिली 5* रेटिंग

कार सेफ्टी में टाटा और महिंद्रा अव्वल, भारत में 12 टॉप SUVs को मिली 5* रेटिंग
X
Safety Rating: देश में निर्मित 12 कारों को अब तक भारत NCAP ने 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग दी है। इनमें Tata Motors, Mahindra, Kia, Skoda और Hyundai जैसी कंपनियों के मॉडल शामिल हैं।

Safety Rating: भारत में ऑटो इंडस्ट्री की ग्रोथ के साथ ग्राहकों की पसंद तेजी से बदल रही है। SUV सेगमेंट की डिमांड में जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। एसयूवी को उनकी मजबूती, आरामदायक फीचर्स, लग्जरी लुक और बेहतर सेफ्टी के कारण ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

इसी कड़ी में सुरक्षा को लेकर भी ग्राहकों की जागरूकता काफी बढ़ी है। Bharat NCAP (भारत न्यू कार एसेसमेंट प्रोग्राम) देश की एक संस्था है जो कारों की सुरक्षा का आंकलन करती है। यह संस्था कारों का क्रैश टेस्ट कर उन्हें 0 से 5 स्टार के बीच सेफ्टी रेटिंग देती है। जितनी ज्यादा रेटिंग, उतनी ज्यादा सुरक्षित मानी जाती है। 5 स्टार वाली कारों को ग्राहक ज्यादा भरोसे के साथ खरीदते हैं।

अब तक 12 कारों को मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग

1.Tata Nexon.ev (45 kWh)

टाटा Nexon.ev को भारत एनकैप द्वारा एडल्ट सेफ्टी में 29.86 में से 32 और चाइल्ड सेफ्टी में 44.95 में से 49 अंक मिले हैं, जो इसकी बेहतरीन सुरक्षा क्षमता को दर्शाते हैं। खास बात यह है कि इसका लो-बैटरी वेरिएंट भी 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग प्राप्त कर चुका है, जिससे यह कार सेफ्टी के मामले में एक भरोसेमंद विकल्प बन जाती है।

2.Kia Syros

किआ की इस एसयूवी को भारत एनकैप क्रैश टेस्ट में एडल्ट सेफ्टी के लिए 30.21 में से 32 और चाइल्ड सेफ्टी के लिए 44.42 में से 49 अंक प्राप्त हुए हैं, जो इसे सुरक्षा के लिहाज से एक मजबूत और भरोसेमंद SUV बनाते हैं।

3.Skoda Kushaq (Kylaq)

स्कोडा Kushaq (जिसे Kylaq भी कहा जाता है) को क्रैश टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए एडल्ट सेफ्टी में 30.88/32 और चाइल्ड सेफ्टी में 45/49 अंक प्राप्त हुए हैं। यह स्कोर इसे अपने सेगमेंट की सबसे सुरक्षित SUV में से एक बनाता है।

4.Mahindra XEV 9e

महिंद्रा XEV 9e ने सेफ्टी टेस्ट में एडल्ट सेफ्टी के लिए पूरे 32 में से 32 अंक और चाइल्ड सेफ्टी के लिए 49 में से 45 अंक हासिल किए हैं। यह SUV न सिर्फ परफॉर्मेंस में दमदार है, बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी सर्वोच्च स्तर पर है।

5.Mahindra BE 6

महिंद्रा BE 6 को भी क्रैश टेस्ट में एडल्ट सेफ्टी के लिए 31.97/32 और चाइल्ड सेफ्टी के लिए 45/49 अंक प्राप्त हुए हैं। यह कार न केवल अपने मॉडर्न डिजाइन और तकनीक के लिए जानी जाती है, बल्कि सुरक्षा के मामले में भी इसे एक टॉप-रेटेड SUV के रूप में मान्यता मिली है।

6.Hyundai Tucson

हुंडई Tucson ने Bharat NCAP सेफ्टी टेस्ट में एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 30.84 में से 32 और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 41 में से 49 अंक हासिल किए हैं। ये स्कोर Tucson को सेफ्टी के लिहाज से भरोसेमंद और मजबूत SUV बनाते हैं।

7.Mahindra Thar Roxx

महिंद्रा थार ने सेफ्टी टेस्ट में एडल्ट सेफ्टी के लिए 31.09 में से 32 और चाइल्ड सेफ्टी के लिए 45 में से 49 अंक हासिल किए हैं। यह रेटिंग इसे सुरक्षा के लिहाज से एक भरोसेमंद और मजबूत SUV बनाती है।

8.Mahindra XUV400 EV

महिंद्रा की इस इलेक्ट्रिक कार ने सेफ्टी टेस्ट में एडल्ट सेफ्टी के लिए 30.38 में से 32 और चाइल्ड सेफ्टी के लिए 43 में से 49 अंक हासिल किए हैं। यह रेटिंग इस इलेक्ट्रिक SUV को सुरक्षा के लिहाज से एक भरोसेमंद विकल्प बनाती है।

9.Mahindra XUV 3XO

महिंद्रा XUV 3XO ने Bharat NCAP सेफ्टी टेस्ट में एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 29.36 में से 32 और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 43 में से 49 अंक हासिल किए हैं। यह रेटिंग इसे सुरक्षा के लिहाज से भरोसेमंद SUV बनाती है।

10.Tata Curvv EV

टाटा कर्व ईवी ने सेफ्टी टेस्ट में एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 30.81 में से 32 और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 44.83 में से 49 अंक हासिल किए हैं। इसके साथ ही, इसके पेट्रोल वेरिएंट को भी 5 स्टार रेटिंग मिली है, जो इसे सुरक्षा के मामले में और भी विश्वसनीय बनाता है।

11.Tata Punch.ev

टाटा पंच.ev ने सेफ्टी टेस्ट में एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 31.46 में से 32 और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 45 में से 49 अंक हासिल किए हैं। ये रेटिंग इस इलेक्ट्रिक कार को सुरक्षा के लिहाज से एक मजबूत और भरोसेमंद विकल्प बनाती है।

12.Tata Safari / Harrier

टाटा की दो गाड़ियों Tata Safari और Harrier ने सेफ्टी टेस्ट में एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 30.08 में से 32 और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 44.54 में से 49 अंक हासिल किए हैं। इस प्रदर्शन से ये दोनों SUVs सुरक्षा के लिहाज से काफी भरोसेमंद साबित होती हैं।

इन आंकड़ों से साफ है कि भारतीय बाजार में अब कंपनियां सेफ्टी को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही हैं और ग्राहक भी अब केवल लुक्स नहीं, बल्कि सुरक्षा को लेकर ज्यादा सजग हो रहे हैं।

(मंजू कुमारी)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story